Sikar – The News World 24

मुख्यमंत्री की सीकर यात्रा: प्रदेश के प्रत्येक युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता, पेपर लीक प्रकरणों में किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने सीकर के सीएलसी संस्थान में मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लिया।

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने कहा कि जीवन को सही दिशा देने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हैं बल्कि उन्हें जीवन की हर परिस्थिति का सामना कर सफल बनने के लिए मार्गदर्शित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसी गुरू-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रदेश के प्रत्येक युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

शर्मा रविवार को सीकर के सीएलसी संस्थान (CLC Institute) में पंडित श्री हरिनाथ चतुर्वेदी और संत शिरोमणि श्री मकड़ीनाथ जी महाराज के मूर्ति अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरणों से युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हुआ था। राज्य सरकार द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसआईटी का गठन कर अब तक 157 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि युवाओं के साथ धोखा करने वाले किसी भी अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा तथा आर्थिक सशक्तीकरण के विभिन्न निर्णय लिए गए हैं, जिससे विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ (Swachh Bharat Abhiyan), महिला लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ (Beti Bachao-Beti Padhao)  अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ (Developed India-Developed Rajasthan) की संकल्पना को साकार रूप देने के लिए हमारी सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

बिजली-पानी की आपूर्ति के लिए लगातार ले रहे अहम निर्णय:

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि उद्योग, पर्यटन, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए पानी की आवश्यकता होती है। इसको ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार बिजली एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निर्णय ले रही है। ईआरसीपी, देवास परियोजना, इंदिरा गांधी नहर एवं यमुना जल समझौता जैसे अहम कदमों से राज्य में जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। हमारी सरकार द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर एमओयू किए जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता:

शर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इस वर्ष एक लाख भर्तियों के लक्ष्य के साथ आगामी पांच वर्षों में 4 लाख भर्तियां की जाएंगी। राज्य सरकार द्वारा आगामी पांच वर्षों में निजी क्षेत्र के साथ मिलकर प्रदेश में कुल 10 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन किया जाएगा। कैलेण्डर बनाकर निरंतर भर्ती प्रक्रियाओं को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी तथा संभाग स्तर पर महाविद्यालय खोले जाएंगे जिससे खिलाड़ी देश-प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर सकें।

बजट में सीकर (Sikar) का रखा पूरा ध्यान:

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि बजट में सीकर का पूरा ध्यान रखते हुए ढेरों घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का गठन होते ही शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का जल पहुंचाने के लिए लिए तीन दशक से अटके यमुना जल समझौता को पूरा किया। शर्मा ने कहा कि 100 करोड़ रुपए से खाटूश्याम कॉरिडोर का विकास, 90 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-52 रामू का बास से एसएच-8 कुड़ली बाइपास सड़क संबंधित कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल शाकम्भरी के विकास कार्य सहित सीकर की आईटीआई में 3डी प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, फाइबर टू होम तकनीशियन, मल्टीमीडिया, एनीमेशन आदि से संबंधित ट्रेड्स प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वेद विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के मानदेय को 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने तथा सीकर में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट) न्यायालय खोले जाने की घोषणा की गई है।

नगरीय विकास राज्यमंत्री (Minister of State for Urban Development) (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री (Chief Minister) भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में प्रत्येक क्षेत्र में चहुमुंखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिसर में पंडित श्री हरिनाथ चतुर्वेदी और संत शिरोमणि श्री मकड़ीनाथ जी महाराज की मूर्ति का अनावरण भी किया। इस दौरान आयोजित रोड शो में शहरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इससे पहले हैलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री (Chief Minister) का स्वागत किया गया तथा महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही, मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, विधायक सुभाष मील,  गोवर्धन वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

सीआरपीएफ के जवानों की अभिनव पहल, सीआरपीएफ के शहीद महेंद्र सिंह के परिवार को आर्थिक सहायतार्थ 2 लाख 11 सौ रूपए भेंट किए
सीआरपीएफ (CRPF) के शहीद महेंद्र सिंह के परिवार को आर्थिक सहायतार्थ 2 लाख 11 सौ रूपए भेंट किए।

श्रीमाधोपुर। सीकर संभाग में सीआरपीएफ (CRPF) के सदस्यों ने वॉट्सअप ग्रुप CRPF From RJ-23 के माध्यम से शहीद महेंद्र सिंह सामोता के परिवार लिए आर्थिक सहयोग राशि एकत्रित की गई । जवानों ने शहीद महेंद्र सिंह सामोता के घर ढाणी सालावाली, गांव-त्रिलोकपुरा पहुंच कर परिवार को कुल 2 लाख 11सौ रुपए की सहायता राशि भेंट की गई। जिसमें CRPF From RJ 23 ग्रुप के द्वारा₹ 1,71,788/- और फोर्सज क्लब की ओर से ₹29,312/- सहयोग राशि प्राप्त हुआ।

ग्रुप के CRPF सदस्यों ने बताया कि शहीद महेंद्र सिंह समोता 11 जुलाई 2024 को अपना कर्तव्य निर्वाह करते हुए शहीद हो गए ।

CRPF From RJ 23 व फोर्सज क्लब के साथियों ने शहीद के घर पहुंच कर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया व दो मिनट का मोन धारण करके शहीद महेंद्र सिंह की आत्मा को शान्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही शहीद के घर पर एक पौधा लगाया व शहीद की वीरांगना फुली देवी के नाम एक चैक शहीद के परिवार पत्नी फुली देवी पिता गोमाराम जी व माता धन्नी देवी को 2 लाख 11 सौ रूपए का चैक सुपूर्त किया।

CRPF From RJ 23 ग्रुप व फोर्सज क्लब श्रीमाधोपुर (Shrimadhopur) के सदस्यो ने बताया कि CRPF व फोर्सज के परिवार हितार्थ सहयोग के रुप में शहीद परिवारों को आर्थिक सहयोग पहले भी करते रहे है। उपस्थित सदस्यों ने परिवार का सम्बल बढ़ाते हुए भविष्य में हर समस्या में साथ रहने का विश्वास दिलाया।

इस मौके पर CRPF व अन्य फोर्सज संस्थाओं की तरफ से मनोहर लाल स्वामी,औमप्रकाश निठारवाल, राजकमल, सोहन सिंह रोलानिया, बंशीधर समोता, महादेव जी महरिया, राजेंद्र महरिया, राजेंद्र बुल्डक, रघुवीर सिंह जाखड़ मौजूद रहे। गांव तथा परिवार के हजारी लाल समोता, मुकेश मंडिया, संवार मल, राजेंद्र समोता , शीशराम  ,श्रीराम स्वामी,गिरधारी , सुंडा राम , हरदेव , फुल सिंह सामोता आदि उपस्थित रहे।

खाटूश्यामजी लक्खी मेले में रोडवेज बसों से आने वाले लोगों को किराए में मिलेगी 50% की छूट, इस बार मेले में 8 फीट से अधिक के निशान, इत्र की कांच की शीशी एवं डीजे पर रहेगा पूर्णतया प्रतिबंध
बाबा खाटूश्यामजी के लखी मेले (Khatushyamji Lakhi Fair) की पूर्व तैयारी के संबंध में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मंगलवार को मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय खाटूश्यामजी में बैठक आयोजित की गई।

सीकर। 11 मार्च से शुरू होने वाले बाबा खाटूश्यामजी के लखी मेले (Khatushyamji Lakhi Fair) की पूर्व तैयारी के संबंध में जिला कलेक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय खाटूश्यामजी (Khatushyamji) में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मेले (Khatushyamji Lakhi Fair) की पूर्व तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बिजली,पानी और सड़क एवं सुरक्षा से जुड़े विभाग जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करें जिससे कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।

बैठक में निर्णय किया गया है कि मेले (Khatushyamji Lakhi Fair) में इस बार भक्त 8 फीट से ऊंचा निशान नहीं लेकर आएं ताकि कोई हादसा नहीं हो। इत्र की कांच की शीशी बेचने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। मेले में आने वाले श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल गाड़ी में ही खोलकर आने के संबंध मैं व्यापक प्रचार—प्रसार करने के निर्देश दिए। वहीं चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि मेले के दौरान जो भी प्राइवेट कैंप लगाए जाते हैं उनकी पूरी मॉनिटरिंग कर स्वास्थ्य कार्मिकों की डिग्री जांच करें।

रेंडम सेंपलिंग कर खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की रसद विभाग टीम बनाकर दुकानों पर जांच करें की एमआरपी से ज्यादा राशि नहीं वसूली जाए। उन्होंने मेले (Khatushyamji Lakhi Fair) के दौरान स्वीप गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इस बार मेले में रोडवेज (Roadways) बसों से आने वाले लोगों को किराए में 50% की छूट मिलेगी। चिकित्सा विभाग मेले के दौरान 10 स्थाई मेडिकल कैंप लगाए। मेले के दौरान कार्यरत अधिकारियों को 30 वायरलैस सेट मुहैया करवाएं जाएंगे।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव, एडीएम ओमप्रकाश बिश्नोई, दांतारामगढ़ एसडीएम गोविंद भींचर, डीएसपी महावीर सिंह, तहसीलदार महिपाल सिंह, डीएलसीईओ राकेश कुमार लाटा, एसई पीडब्ल्यूडी प्रहलाद सिंह, एसई पीएचईडी चुनीलाल भास्कर,खाटूश्यामजी थानाधिकारी राजाराम लेगा, मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक संतोष कुमार शर्मा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, श्याम मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहें।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीकर में किया हजारों करोड की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, पीएम सम्मान निधि की चौदहवीं किस्त भी जारी की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरूवार को सीकर से देश के करोडो किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त भेजी।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरूवार को सीकर (Sikar) से देश के करोडो किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 14 वीं किस्त भेजी। इस दौरान देश के नौ करोड से ज्यादा किसानों के खाते में 17 हजार करोड से ज्यादा की राशि बटन दबाकर ट्रांसफर की। इसके अलावा पीएम मोदी ने वर्चुअल रूप से प्रदेश के 7 मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास (Foundation Stone), 6 एकलव्य विद्यालय और सवा लाख किसान समृद्धि केेंद्र का लोकार्पण भी किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का सांवली सर्किल स्थित सभास्थल पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और भजनलाल शर्मा सहित अन्य नेताओं ने साफा बांधकर और हल भेंट करके शेखावाटी की धरा पर स्वागत अभिनंदन किया।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजीत सिंह रंधावा के संघ विरोधी और गीता पर दिये गए आपत्तिजनक बयान पर पलटवार किया। जोशी ने कहा कि संघ वो चीज है जो मंदबुद्धि को भी बुद्धि देने का काम करता है। संघ सांसो को व्यायाम कराने वाली संस्था है। भगवद गीता हमारी मां है और मां का अपमान देश कतई नहीं सहेगा। जो लोग संस्कृति पर हमला करते हैं उन्हे जनता आगामी 2023 के विधानसभा चुनावों में सबक जरूर सिखाएगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि शेखावाटी की धरती गौरवशाली धरती है। शेखावाटी की माटी ने देश को दो दो उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत और मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड के रूप में दिये हैं। सीकर की धरती पर अन्नदाता किसान आज प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करने आया है। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के रूप में पहला कोई एैसा प्रधानमंत्री आया है, जिसने किसानों के हित में लाखों करोडो की लागत से परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। फसल बीमा योजना को सरल बनाने का काम हो, बीज खाद्य पर मिलने वाली सब्सिडी की चिंता हो या फसल को मंडी तक पहुचंाने की चिंता पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं की। मोटे अनाज को श्री अन्न के रूप में विश्व के बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल मोदी सरकार ने ही की है। प्राकृतिक आपदा से फसल खराबे की स्थिति में 50 प्रतिशत के बजाय 33 प्रतिशत फसल खराबे पर ही मुआवजा मिलने का जो कानून में संसोधन हुआ वह भी प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ही देन है।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि किसान सम्मान निधि का हजारों करोड रूपया सीधे किसान के खाते में भेजने का काम करके मोदी सरकार ने किसानों को आर्थिक सक्षम बनाया है। सीकर की धरती वीरों की धरती है, सीकर के चौधरी रामनारायण ने मेवाड की धरती से सन 1922 के बेगू-बिजोलिया आंदोलन में विजय सिंह पथिक के साथ मिलकर आंदोलन का नेतृत्व किया था। गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज राजस्थान का किसान, युवा और महिला गहलोत सरकार से पूरी तरह तंग है। वादाखिलाफी और असुरक्षा की भावना से प्रदेश में चिंता का माहौल है। किसान कर्जमाफी के नाम पर किसानों से वादाखिलाफी करने वाली इस सरकार के सामने गंगानगर का किसान सोहनलाल कडेल चींख चींख कर सवाल करता रहा कि मेरा कसूर क्या था। लेकिन इस गूंगी बहरी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती।

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह पहुंचे सीकर, जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की ली बैठक
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सीकर पहुंचे जंहा पर जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।

सीकर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सीकर (Sikar) पहुंचे जंहा पर जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा यह सरकार झूंठे वादे, किसानों बेरोजगारों यूवाओं से धोखा, भ्रष्टाचार, जंगलराज, महिला विरोधी व दलित विरोधी सरकार है । प्रदेश में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं ,युवा परेशान हैं, किसान कर्ज में डूबा हुआ है, किसान की जमीन नीलाम हो रही है ,लेकिन प्रदेश के मुखिया को इसकी कोई चिंता नहीं है । जिस जिले में मैं बैठा हूं उस जिले से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा जी आते हैं । जिनके कार्यकाल में उनके परिवार वालों को काफी लाभ पहुंचा और उनके रिश्तेदार अधिकारी बनते गए । पेपर लीक और इंटरव्यू मे सेंटिंग कांग्रेस (Congress) का काम रहा है ।

अरूण सिंह ने कहा प्रदेश में किसानों की स्थिति खराब है ,किसानों की जमीन नीलाम हो रही हैं गहलोत जी को किसानों की कोई चिंता नहीं है । बाजरे की खरीद नही हुई है जिससे किसानों को नुकसान हो गया। प्रदेश मे महिला उत्पीड़न चरम पर है । थानागाजी, करौली, जोधपुर, उदयपुर की रेप (Rape) की घटनाऐं प्रदेश को शर्मसार कर रही है । जब सदन मे एक मंत्री ने महिलाओं के रेप मामले में राजस्थान (Rajasthan) को मर्दो का प्रदेश बताने वाले मंत्री का इस्तीफा लेते तो आज प्रदेश में अपराधों में सुधार होता । महिला सुरक्षा ,अत्याचार की हकीकत बताने वाले वफादार मंत्री को हटाना गहलोत की महिला विरोधी मानसिकता दर्शाता है ।

मुख्यमंत्री असंवेदनशील है इसलिए उन्हें तो इस्तीफा दे देना चाहिए । प्रदेश में गुंडो, माफियाओं का राज है और गहलोत ने विकास क़ो ठप्प कर दिया है । चारो ओर लूट ही लूट मची है। हम विकास के आधार पर सरकार बनाऐंगे ।

नेशनल मींस कम मेरिट परीक्षा-2023 का परिणाम जारी, मुंडरू के छात्र ने प्राप्त किया पहला स्थान
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर (एसआईईआरटी) की ओर से आयोजित नेशनल मींस कम मेरिट (एनएमएमएस) परीक्षा-2023 (National Means Cum Merit Examination-2023) का परिणाम जारी किया।

जयपुर। शिक्षा मंत्री (Education Minister) डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को शिक्षा संकुल में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर (एसआईईआरटी) की ओर से आयोजित नेशनल मींस कम मेरिट (एनएमएमएस) परीक्षा-2023 (National Means Cum Merit Examination-2023) का परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर सीकर (Sikar) में शहीद भैरूराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुंडरू के छात्र शुभम अग्रवाल ने 180 में से 165 अंक प्राप्त करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। झुंझुनू (Jhunjhunu) में शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की तमन्ना सिंह और हनुमानगढ़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, संगरिया की ज्योति कुमारी ने 164-164 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पनाबेड (बाड़मेर) की चनणी ने 163 अंकों के साथ प्रदेशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस परीक्षा (National Means Cum Merit Examination-2023) के लिए प्रदेश के 95 हजार 565 विद्यार्थी आवेदन किया, वहीं परीक्षा में प्रविष्ट हुए 78 हजार 538 छात्र-छात्राओं में से करीब 55 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से मेरिट के आधार पर राजस्थान के लिए निर्धारित 5471 विद्यार्थियों के कोटे के लिए चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 की पढ़ाई के दौरान आगामी चार सालों में प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृति दी जाएगी। परीक्षा का परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध है।

राज्य सरकार ने माफ किया परीक्षा शुल्क:

शिक्षा मंत्री एवं एसआईईआरटी की शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला ने स्कॉलरशिप के लिए चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने इस परीक्षा (National Means Cum Merit Examination-2023) के शुल्क को पूर्णतः माफ कर दिया है, इस सम्बंध में आदेश जारी किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि आज ‘परफेक्ट कॉम्पीटिशन‘ और ‘द बेस्ट‘ का युग है, जो विद्यार्थी जितनी अधिक मेहनत करते हैं, उतना ही कॅरिअर में आगे बढ़ते हैं। इसके लिए चेष्टाशील और निरंतर क्रियाशील रहते हुए मेहनत और लगन से आगे बढ़ें। राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में ‘जॉयफुल एजूकेशन‘ और ‘लर्निंग प्रोसेस‘ के संवर्द्धन के लिए सतत प्रयास कर रही है।

डॉ. कल्ला का टॉपर्स से संवाद:

शिक्षा मंत्री ने परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद पहले तीन स्थान पर रहने वाले टापर्स से संवाद किया। उन्होंने शुभम, तमन्ना, ज्योति और चनणी से उनके कॅरिअर गोल्स, पढ़ाई के समय, प्रेरणास्त्रोत और अन्य गतिविधियों के बारे में सवाल पूछे तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. कल्ला ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के कई हिस्सों से जुड़े छात्र-छात्राओं को सफलता का मूल मंत्र ‘अर्ली टू बेड एंड अर्ली टू राइज, मेक्स ए मेन हेल्दी-वेल्दी एंड वाइज‘ बताते हुए प्रेरणास्पद संदेश दिया और विद्यार्थी जीवन में जंक फूड के उपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थी जीवन में बुद्धिमान, सफल और धनवान होते हैं। शिक्षा मंत्री से बातचीत करते हुए शुभम ने इंजीनियरींग, ज्योति ने प्रशासनिक सेवा और तमन्ना ने पुलिस सेवा में करिअर बनाने की बातें शेयर की।

जुलाई से एनएसपी पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन:

शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने कहा कि एनएमएमएस (National Means Cum Merit Examination-2023) एक अच्छी स्कीम है, इसके जरिए विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव गज मोहन मीणा ने कहा कि मेरिट में चयनित सभी छात्र-छात्राओं को आगामी जुलाई माह में एनएसपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। विद्यार्थियों के पंजीयन के बाद स्कूलों में प्रिंसिपल और जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा इसका वेरिफिकेशन होगा। ये कार्यवाही समय पर सम्पादित किया जाना जरूरी है।

कार्यक्रम में एसआईईआरटी की निदेशक कविता पाठक एवं अतिरिक्त निदेशक शिवजी गौड़ सहित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों और कार्मिकों ने शिरकत की। एसआईईआरटी की एसोसिएट प्रोफेसर कपिला कंठालिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसमें प्रदेशभर में विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से भागीदारी की।

महंगाई और बेरोजगारी देश की बड़ी समस्याएं ; महंगाई राहत कैम्पों से मिल रही आमजन को राहत- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सीकर एवं चूरू जिलों में महंगाई राहत कैंपों (Mehngai Rahat Camp) के अवलोकन किया ।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को सीकर एवं चूरू जिलों में महंगाई राहत कैंपों (Mehngai Rahat Camp) के अवलोकन किया । गहलोत ने कहा कि महंगाई के इस दौर में राज्य सरकार आमजन के साथ खड़ी है। राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को महंगाई से अधिकतम राहत दी जा रही है। महंगाई राहत कैम्पों (Mehngai Rahat Camp) के माध्यम से जनता को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इन कैम्पों द्वारा घर-घर तक राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कैम्पों से मिल रही राहत से गरीब परिवारों में पैसों की बचत होगी, जिससे उनके बच्चों का भविष्य संवरेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है। प्रदेश में प्रतिमाह परिवारों को अन्नपूर्णा किट देने का प्रावधान किया गया है। इसमें दाल, तेल, शक्कर, नमक एवं मसाले परिवारों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। आरजीएचएस के माध्यम से सरकारी कार्मिकों को कैशलेस उपचार मिल रहा है। मानवीय दृष्टि से पुरानी पेंशन योजना बहाल की गई है। राज्य सरकार की योजनाओं में हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को पंजीकरण करवाकर उन्हे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी सौंपे।

सीकर (Sikar) को संभाग बनाकर जनता की मांग को किया पूरा:

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा सीकर को संभाग एवं नीमकाथाना को जिला बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन की लम्बे समय से उठ रही इन मांगों को पूरा करना एक सुखद अनुभव है। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी व प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सीकर (Sikar) अग्रणी जिला बनकर उभर रहा है।

जनहित के कार्यों के लिए संसाधनों की नहीं आने दी जाएगी कोई कमी:

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जरूरतमंद लोगों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनहितकारी योजनाओं से आमजन को राहत पहुंचाना लोकतांत्रिक सरकारों का कर्तव्य है। केन्द्र सरकार को देशभर में एकसमान पेंशन योजना लागू करनी चाहिए, ताकि बुजुर्ग, निःशक्तजन, महिलाएं आदि सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें। देश में अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई और तनाव का माहौल चिंता का विषय है। उन्होंने केन्द्र सरकार से आग्रह किया की राइट टू हेल्थ और राइट टू सोशल सिक्योरिटी बिल संसद में लाकर पूरे देश की जनता को राहत दे।

राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग हो रहा लाभान्वित:

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 3.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का कार्य किया जा रहा है। 100 यूनिट निःशुल्क बिजली से प्रदेश में 1.04 करोड़ लोगों का बिजली बिल शून्य आएगा। किसानों के लिए 2000 यूनिट तक मुफ्त बिजली से 15 लाख किसानों का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत प्रदेश में 30 हजार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग कराने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 2000 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलकर वंचित तबके के विद्यार्थियों को अंग्रेजी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क दी जा रही है। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा गत 4 वर्षों में 303 कॉलेज खोले गए हैं। साथ ही, 42 कृषि कॉलेज भी खोले गए हैं। सरकार द्वारा राज्य में गौशालाओं को वर्ष में 9 महीने अनुदान दिया जा रहा है। लम्पी रोग में राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट प्रबंधन किया गया।

मुख्यमंत्री ने चूरू के बनियाला-भाड़ंग विद्यालयों में कक्षा कक्षों का निर्माण, ढाणी माना के विद्यालय को उच्च माध्यमिक तक क्रमोन्नत करने तथा रैयाटुण्डा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने सीकर में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लाभार्थियों को स्कूटी सौंप कर उनसे बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने सीकर में अध्ययनरत कोचिंग विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर सीकर के विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

इस दौरान पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन रामेश्वर डूडी, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ कृष्णा पूनिया, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानूखां बुधवाली, राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, विधायक राजेंद्र पारीक, सीकर कलेक्टर डॉ अमित यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति की बैठक आयोजित, अधिकारी योजनाओं के लक्ष्य को समय रहते पूरा करें – सांसद सरस्वती
जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति (District Development Coordinator and Monitoring Committee) की बैठक शुक्रवार को सांसद सुमेधानन्द सरस्वती की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

सीकर । जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति (District Development Coordinator and Monitoring Committee) की बैठक शुक्रवार को सांसद सुमेधानन्द सरस्वती की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें विशेष रूप से विद्युत, कृषि, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, सर्व शिक्षा अभियान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई साथ ही पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की गई।

बैठक में सांसद सरस्वती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्यों को समय से पूरा करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जो भी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं वें सभी कार्य अगली बैठक तक अवश्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

सांसद सरस्वती ने कहा कि भारत सरकार की जो योजनाएं राज्य स्तर पर लागू होती है उनकी बैठक में समीक्षा की गई जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, गर्मियों को देखते हुए सुचारू पेयजल की व्यवस्था करने, स्वच्छ भारत मिशन, सड़क, कचरा निस्तारण से संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से आज समाज में विद्यार्थी व युवा पीढ़ी नशे की लत में पड़ रही है, जिसकों देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को विद्यालयों व महाविद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान व प्रतियोगिताएं चलाकर युवा पीढ़ी को जागरूक किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों की बिन्दुवार कार्यो पर चर्चा की गई व अधिकारियों व जनप्रतिनिधि के सुझाव लेकर आगामी बैठक से पूर्व लक्षित कार्यो को पूरा करने लिए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार ने सांसद सरस्वती को बिन्दुवार जानकारी उपलब्ध कराई।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि नरेगा में खेल मैदान के 220 स्वीकृत किए है जिस पर सामग्री जल्द उपलब्ध करवाकर कार्य शुरू करवाने के साथ ही श्रमिकों को 15 दिन में उनकी मजजूरी का भुगतान करवाया जायेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में ग्रामीण स्तर पर 807 की स्वीकृति हुई जिसमें 605 कार्य पूर्ण कर दिए गए वहीं कुशलपुरा से बेरी तक की सड़क निर्माण में कार्य की गुणवत्ता नहीं होने, सड़क के बीच से विद्युत पोल हटवाने, अजीतगढ़ से हसामपुर की सड़क के बीच से विद्युत पोल हटवाने की समिति के सदस्यों ने मांग उठाई।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन में 7500 का लक्ष्य था जिस पर 7 हजार कार्य पूरे कर दिए वहीं कचरा निस्तारण के लिए 78 आरआरसी गावों का चयन किया गया है।

बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सांसद सरस्वती ने जयपुर (Jaipur) के शंकरा हॉस्पिटल से सम्पर्क कर बच्चों का उपचार करवाने व जिले के अन्य 600 बच्चों की सूची सीएमएचओ से प्राप्त कर भामाशाहों के सहयोग से चश्मा लगवाने, ऑपरेशन के कैंप आयोजित करने के लिए सीएमएचओं को निर्देश प्रदान किए। बैठक में सांसद सरस्वती ने सन्झावाली ढाणी, कल्याणपुरा थोई में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, स्कूलों व महाविद्यालयों के आस-पास तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों पर छापामार कारवाई करने, अवैध शराब की ब्रिकी रोकने के लिए आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया।

बैठक में सांसद सरस्वती ने आरएसएलडीसी को कृष्णा सर्किट योजना के तहत खाटूश्यामजी में छायाशैड निर्माण करवाने, जूता स्टेण्ड बनवाने सहित अन्य विकास कार्य करवाने, पिपराली में स्वीकृत कार्य पूर्ण करवाने, मेडिकल कॉलेज सीकर में शेष रहे कार्यो को पूर्ण करवाने, दासा की ढाणी आरओबी की डीपीआर स्वीकृत करने की उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि फतेहपुर, नीमकाथाना, रींगस, लक्ष्मणगढ़ में आदर्श रेलवे स्टेशन खोले जाएंगे जिनमें प्रधानमंत्री अमृत योजना के तहत आरओ का शुद्ध पानी, सुलभ टिकट खिड़की की सुविधा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

बैठक में डीपीएम राजीविका डॉ. अर्चना मौर्य ने बताया कि जिले में 85 लाईववुड का गठन करवाने के साथ ही 8 राजीविका कैंटिन खोली जा चुकी है। सांसद सरस्वती ने महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करवाने, आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत, पेयजल की सुविधा रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने एक मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर एक मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का नमूना भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने रसद विभाग को मीड-डे-मील का स्कूलों में सही वितरण करने के लिए निर्देशित किया साथ ही समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निर्देश दिए कि पेंशन योजना, स्कूटी वितरण योजना में दिव्यांगों के आवेदन करवाकर उन्हें लाभान्वित करें।

उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत रामपुरा, टोडा, दिवराला में पेयजल के स्वीकृत कार्यो शुरू नही करने पर पटवारी, गिरदावर, ग्राम सेवक की कमेटी बनाकर जांच कर रिपोर्ट भिजवाने व गर्मी के मौसम में पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बैठक मेें अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान पिपराली प्रधान मनभरी देवी, पलसाना सुनीता वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह, मुख्य आयोजना अधिकारी अरविन्द सामौर, अधीक्षण अभियान्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग महेन्द्र सिंह झाझड़िया, अधीक्षण अभियान्ता एवीवीएनएल नरेन्द्र गढ़वाल, समिति सदस्य भजन लाल रोलन, कैलाश बिजारणियां, पवन साई, राधा रानी, विकास अधिकारी, सरपंच सहित जनप्रनिधिगण उपस्थित रहे।

खाटू श्याम मेला: पिछले साल हुए हादसे के बाद प्रशासन ने इस बार व्यवस्थाओं में किए कई बदलाव, 4 मार्च तक रींगस से खाटू तक 17 किलोमीटर मार्ग रहेगा नो व्हीकल जोन
रींगस के खाटूश्याम जी स्थित बाबा श्याम का लख्खी मेला (Khatu Shyam Mela) 22 फरवरी बुधवार से शुरू हो गया है जो 4 मार्च तक चलेगा।

जयपुर। रींगस (Ringus) के खाटूश्याम जी (Khatushyam Ji) स्थित बाबा श्याम का लख्खी मेला (Khatu Shyam Mela) 22 फरवरी बुधवार से शुरू हो गया है जो 4 मार्च तक चलेगा। इस बार मेले में प्रशासन को 30 लाख के करीब श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इतनी भीड़ की सम्भावना के चलते प्रशासन ने भी हर पहलू के देखते हुए सभी विभागों के समन्वय से जोरदार तैयारी की है जिससे कोई हादसा ना हो। पिछले साल हुए हादसे के बाद इस बार प्रशासन ने व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए हैं। यदि आप भी खाटू श्याम मेले में आने प्लान कर रहो हो तो इन बदलावों को जरूर जानले।

अबकी बार बाबा श्याम के श्रद्धालुओं व बाबा के बीच पारदर्शी शीशा रहेगा। श्रद्धालुओं को चलते-चलते ही बाबा के दर्शन होंगे। खाटू में प्रवेश के लिए मंडा रोड को वाहनों के लिए अधिकृत किया गया है वहीं रींगस वाले रास्ते से पदयात्री ही आ सकेंगे।
मंदिर से पहले तोरण द्वार के पास ही पार्किंग स्थल है।

यहां से मंदिर की मुख्य 14 लाइनों तक पहुंचने में ढाई से 3 घंटे लगेंगे। प्रशासन ने जिग जेग की व्यवस्था खत्म कर 14 प्रवेश लाइन बनाई है। लाइन के बीच में ही प्रसाद चढाने के लिए 30 पॉइंट बनाए गए है । इन लाइन में प्रवेश करते ही 3 से 5 मिनट में बाबा के दर्शन हो जाएंगे। इस दौरान 7 सेकंड बाबा के दीदार करने का मौका मिलेगा। इस बार मंदिर से 300 मीटर पहले निर्धारित स्थान पर निशान चढ़ा पाएंगे। लखदातार मैदान से मंदिर तक 40 फीट चौड़ा पैदल मार्ग रहेगा।

लखदातार ग्राउंड से आने वाली तीन लाइनों को चार कर दिया गया है। 75 फिट एंट्रेंस गेट पर 14 लाइनों में तब्दील होगी। लाइनों के बीच में 8 फीट का स्पेस है। दर्शन के बाद एग्जिट दो रास्तों से होगा नई लाइनों में दर्शनों के लिए लगने वाले श्रद्धालुओं को कला भवन के पास निकाला जाएगा तो वही पुरानी 4 लाइनों का एग्जिट कबूतर चौक की तरफ रहेगा।
वही दिव्यांग और बुजुर्गों की अलग-अलग लाइन बनाई गई है। इनके लिए एक पोर्टल भी बनाया गया है जिस पर रजिस्ट्रेशन करवाकर दर्शन के लिए टाइम लिया जा सकेगा।

मेले (Khatu Shyam Mela) में डीजे पर बैन रहेगा लेकिन पुराने वाद्ययंत्र जैसे ढोलक और मंजीरे के साथ-साथ भजन करते हुए श्रद्धालु जा सकेंगे। होटल व धर्मशाला में भजन कार्यक्रम में भी गाइडलाइन की पालना करनी होगी।

खाटू आने वाली गाड़ियां मंडा मोड़ होते हुए पार्किंग की तरफ जाएगी। दर्शन के बाद लौटने वाले भक्तों की गाड़ियों को चौमूं पुरोहितान ,बाईपास शाहपुरा होते हुए एन एच 52 से निकाला जाएगा। वही पार्किंग स्थल पर 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 22 फरवरी से 4 मार्च तक रींगस से खाटू तक 17 किलोमीटर मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। मेले (Khatu Shyam Mela) में श्रद्धालुओं के लिए 500 अस्थाई टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। वहीं चार वाटर फिल्टर मशीन लगाई गई है। हर मशीन रोज 50 हजार पैकेट पैक कर सकती है।

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मेले (Khatu Shyam Mela) में 4000 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं करीब 1000 निजी गार्ड एवं 2500 स्वयंसेवक रहेंगे। इआरटी व एसडीआरएफ की टीम भी मोर्चा संभालेगी। मेले में 67 डॉक्टर और 324 नर्सिंग कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है 24 घंटे में मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। मेले में करीब डेढ़ दर्जन ड्रोन व 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

जिला कलेक्टर (District Collector) अमित यादव व पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) करण शर्मा लगातार मेले (Khatu Shyam Mela) की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण जिम्मेदारी एएसपी रतनलाल भार्गव व मेले की देखरेख की जिम्मेदारी मेला मजिस्ट्रेट प्रतिभा वर्मा ने संभाल रखी है। सहायक मेला मजिस्ट्रेट विपुल चौधरी के साथ संपूर्ण जिले के उपखंड अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व बड़े अधिकारियों को सहायक ड्यूटी मजिस्ट्रेट अधिकारी लगाया गया है। इनकी देखरेख में संपूर्ण मेला 8 भागों में विभाजित किया गया है। संपूर्ण मेले की पल-पल की गतिविधि पर डेड दर्जन ड्रोन केमरो व 300 से अधिक सीसीटीवी केमरो से नजर रखी जायेगी ।

पुलिस (Police) प्रशासन ने स्थानीय लोगों को पहचान पत्र के आधार पर उन्हें अपने गंतव्य तक आने-जाने दिया जाएगा। पुलिस ने 8 सेक्टरों का एक मैप भी जारी किया है। मेले (Khatu Shyam Mela) के लिए जयपुर -रेवाड़ी – जयपुर (Jaipur) एक स्पेशल ट्रैन भी लगाई गई है जो 25 फरवरी से चलेगी।

जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि इस बार बाबा श्याम मेले में जिला प्रशासन एवम् श्री श्याम मंदिर कमेटी, खाटूश्यामजी ने नवाचार करते हुए दिव्यांगजनों ( 40 प्रतिशत से अधिक) और वृद्धजनों (70 वर्ष से अधिक) की सुगम-दर्शन व्यवस्था के लिए पृथक लाईन बनाई है एवं इसके नि:शुल्क पंजीकरण के लिए ऑनलाईन पोर्टल शुरू किया है इसके लिए सभी दिव्यांजन और वृद्धजन https://online.shrishyammandir.com/ पर विजिट करके अपना नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं तथा पंजीकरण टिकट की सॉफ्ट कॉपी या हार्ड कॉपी साथ लानी होगी तथा दिव्यांगजनों को मेडिकल सर्टिफिकेट एवं वृद्धजनों को एक फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा नहीं तो प्रवेश निषेध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर ट्रूकवर कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत विकसित किया गया है।

वीडियो के माध्यम से देखे पूरी खबर…

उद्योग मंत्री ने खाटूश्याम मेले की तैयारियों का लिया जायजा, बाबा श्याम के मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
प्रभारी मंत्री ने खाटूश्यामजी  के सम्पूर्ण मेला क्षेत्र (Khatushyam Fair) का पैदल भ्रमण कर श्रृद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जयपुर । उद्योग (Minister of Industries) , वाणिज्य, राजकीय उपक्रम, देवस्थान मंत्री एवं सीकर (Sikar) जिले की प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत सोमवार को खाटूश्यामजी (Khatushyam Fair) पहुंची। इस दौरान उन्होंने श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली कि कामना की। उन्होंने खाटूश्यामजी (Khatushyamji) के सम्पूर्ण मेला क्षेत्र (Khatushyam Fair) का पैदल भ्रमण कर श्रृद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाएं देखी व बाबा श्याम के मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री रावत ने निर्देशित किया कि पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करें की मेले (Khatushyam Fair) के दौरान कोई भी भिक्षावृत्ति करते हुए न पाया जाए । उन्होंने कहा कि अन्य मंदिरो कि भांती दिव्यांगों को सुगमता से दर्शन करवाने के लिए देवस्थान विभाग उनका ऑनलाइन आवेदन लेकर उसकी लिस्ट मंदिर कमिटी को भिजवाये जिससे उनके दर्शनों के लिए अलग लाइन का प्रावधान सुनिश्चित हो।

उन्होंने खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी (Khatushyamji Mandir Committee) को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में रेन-बसेरों की व्यवस्था करें तथा लाइनों में खड़े भक्तों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था वहीं की जाए। प्रभारी मंत्री ने संपूर्ण मेला क्षेत्र (Khatushyam Fair) में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा जिला प्रशासन द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की।

इस दौरान बीसूका जिला उपाध्यक्ष सुनीता गठाला, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव, सहित जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

वीडियो के माध्यम से देखें खबर…