Diwali 2022: दिवाली पर वास्तु के अनुसार बनाए रंगोली

Diwali 2022: दिवाली पर वास्तु के अनुसार बनाए रंगोली।
Diwali 2022: दिवाली पर वास्तु के अनुसार बनाए रंगोली।

दिवाली (Diwali) का त्यौहार (Festival) हिंदू धर्म (Hinduism) में बड़ा महत्व रखता है। यह त्यौहार बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन घर में साक्षात मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) धरती पर आती है। अमीर हो या फिर गरीब सभी को दिवाली के बेसब्री से इन्तजार रहता है। दिवाली पर लोग अपने घरों की साफ़ सफाई करते है।

जहा दिवाली (Diwali) पर घरो को फूलों सजाया जाता है तो वही रंगोली बनाने से घरों की सुंदरता में चार चाँद लग जाते है। दिवाली के दिन घरों में रंगोली (Rangoli) बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। क्योंकि इस दिन घर में रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान लोग घरों में रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रंगोली बनाने में वास्तु का भी बहुत बड़ा रोल है। रंगोली (Rangoli) बनाने से पहले इससे जुड़े वास्तु शास्त्र को भी जानना जरूरी है। परिवार की सुख समृद्धि के लिए वास्तु (Vastu) के हिसाब से रंगोली बनाने के लिए कलर और दिशा कौनसी होनी चाहिए ये भी जानना जरुरी है।

HD मेकअप, हेयर स्पा, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, मैनीक्योर, आदि करवाना चाहते हो?
जेम्स हर्बल ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर
रावत शॉपिंग प्लाजा, चौमूँ , जयपुर
केवल महिलाओं के लिए
AD
जेम्स ब्यूटी पार्लर के बारे में अधिक देखे »

दक्षिण मुखी घर के लिए:

वास्तु शास्त्र कहता हैं कि दक्षिण-पूर्व में त्रिकोण या दक्षिण मुखी घर में आयताकार डिजाइन की रंगोली (Rangoli) बनाना बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। इसलिए अगर आपका घर दक्षिणी या दक्षिणी-पूर्वी मुख तो आपको दिवाली पर अपने घर में आयताकार डिजाइन की रंगोली (Rangoli) बनानी है, और इसके लिए गहरा लाल, नारंगी, गुलाबी एवं बैंगनी रंगों का इस्तेमाल करना है। इस दिशा में रंगोली के लिए इन रंगों का प्रयोग करना बेहद शुभ माना जाता है।

उत्तर मुखी घर के लिए:

अगर आपका घर उत्तरी मुख है तो आप अपने घर की सुख शांति और जीवन में स्पष्टता और उन्नति के लिए लहरदार या जल के गुण से मिलता-जुलता डिजाइन बना सकते हैं। वही इस रंगोली (Rangoli) को तैयार करने के लिए आप आसमानी और नीले रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।

पूर्व मुखी घर के लिए:

अगर आपका घर पूर्व मुखी है तो आप अपने घर के मेन गेट पर अंडाकार डिजाइन में रंगोली (Rangoli) बनाएं। पूर्व दिशा में अंडाकार डिजाइन जीवन में विकास के नए मार्ग खोलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में रंगोली बनाने के लिए सात्विक और ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग जैसे हरा, गुलाबी, पीला, लाल, नारंगी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पश्चिम मुखी घर के लिए:

अगर आपका घर पश्चिम मुखी है तो आप वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में गोलाकार रंगोली (Rangoli) बनाएं। इसके साथ ही रंगोली बनाने के लिए सफ़ेद और सुनहरे रंगों के साथ हल्का हरा, पीला, लाल, भूरा, जैसे रंगों का इस्तेमाल करें। इस दिशा में ऐसी रंगोली बनाने से आपके जीवन में सुरक्षा, यश और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी (लेख) में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं। यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। thenewsworld24 .com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *