Jaipur Airport – The News World 24

प्रधानमंत्री एवं फ्रांस के राष्ट्रपति का राजस्थान के दौरा: दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने ली बैठक, राजस्थान की महान आतिथ्य परंपराओं के साथ हो मेहमानों का स्वागत – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने देश के प्रधानमंत्री एवं फ्रांस के राष्ट्रपति के प्रस्तावित राजस्थान दौरे की समीक्षा बैठक को सम्बोधित किया ।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एवं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (French President Emmanuel Macron) के राजस्थान (Rajasthan) के प्रस्तावित दौरे पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहमानों के स्वागत में राजस्थान की महान आतिथ्य परम्पराएं नजर आनी चाहिए। इससे अतिथियों को राजस्थानी संस्कृति की दिव्य झलक देखने को मिलेगी तथा इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान से दोनों देशों के मध्य संबंध प्रगाढ़ होंगे।

शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री (Chief Minister) कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के प्रस्तावित राजस्थान दौरे की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस विशेष अवसर पर की जा रही तैयारियों में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का समावेश होना चाहिए। इस दौरान की जाने वाली साज-सज्जा एवं लाइटिंग में प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों तथा क्षेत्रीय कलाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए। वीरता एवं बलिदान के प्रतीक केसरी रंग का भी समायोजन इन तैयारियों में होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन हेतु उपयुक्त वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे इस अवसर को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि मोदी एवं मैक्रॉन के स्वागत की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अतिथियों के आवास, सुरक्षा, परिवहन, खानपान, पर्यटन सहित सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। शर्मा (Chief Minister) ने कहा कि जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से लेकर आवास, पर्यटन स्थलों सहित सभी वीआईपी मार्गों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

इससे पूर्व शर्मा ने प्रधानमंत्री एवं फ्रांस के राष्ट्रपति के जयपुर दौरे के रूट का अवलोकन किया। साथ ही, जयपुर एयरपोर्ट से लेकर जंतर-मंतर (Jantar Mantar), हवामहल (Hawa Mahal), आमेर किले (Amer Fort) में तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) दिया कुमारी एवं मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग श्रेया गुहा, पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के, प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दिनेश कुमार, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री ए. राठौड़, आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण मंजू राजपाल, जिला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित, शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग नवीन जैन तथा शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग समित शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे जयपुर: मतपेटी एवं चुनाव समाग्री कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची जयपुर, स्ट्रांग रूम में रखा सुरक्षित
राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए मतपेटी (बैलेट बॉक्स) (Ballot Box), मतपत्र एवं अन्य निर्वाचन सामग्री कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को नई दिल्ली से जयपुर  लाई गई।

जयपुर। राष्ट्रपति चुनाव-2022 (Presidential Election-2022) के तहत 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के मतदान के लिए मतपेटी (बैलेट बॉक्स) (Ballot Box), मतपत्र एवं अन्य निर्वाचन सामग्री कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को नई दिल्ली (Delhi) से जयपुर (Jaipur) लाई गई। निर्वाचन सामग्री को जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से विधानसभा परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में लाकर कड़ी सुरक्षा में सील किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति निर्वाचन-2022 के लिए अधिकृत सहायक रिटर्निंग अधिकारी जोगाराम, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के विशेषाधिकारी सुरेश नवल बुधवार शाम निर्वाचन सामग्री के साथ नई दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। मतदान सामग्री को भारत निर्वाचन आयोग से नई दिल्ली एअरपोर्ट तक दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीम तथा आरएसी, दिल्ली द्वारा एस्कॉर्ट किया गया।

गुप्ता ने बताया कि आयोग के निर्देशों पर बैलेट बॉक्स (Ballot Box) के लिए हवाई जहाज में अधिकारियों के साथ एक पूरी सीट ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ के नाम से आरक्षित की गई। इसके लिए एक अलग टिकट लिया गया। बैलेट बॉक्स (Ballot Box) को अधिकारियों की निगरानी में नई दिल्ली से जयपुर लाया गया है।

उन्होंने बताया कि मतपेटी (Ballot Box) एवं निर्वाचन सामग्री के लिए आयोग द्वारा प्रदत्त प्रोटोकॉल एवं दिशा-निर्देशों के साथ सांगानेर एयरपोर्ट, जयपुर से विधानसभा भवन स्थित स्ट्रांग रूम तक पहुंचने एवं स्ट्रांग रूम में सील किए जाने की पूरी प्रक्रिया का वीडियो कवरेज किया गया। निर्वाचन सामग्री को विधानसभा सचिवालय के कक्ष संख्या 751 के अन्दर पहले से सेनेटाइज किए गए स्ट्रांग रूम में सील किया गया। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस 18 जुलाई को प्रातः 9 बजे स्ट्रांग रूम खोलकर मतपेटी एवं अन्य मतदान सामग्री बाहर निकाली जाएगी।

गुप्ता ने बताया कि मतदान सामग्री (Ballot Box) की अभिरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर 13 जुलाई से मतदान दिवस 18 जुलाई तक राउण्ड-द-क्लॉक आर्म्स गार्ड तैनात किए गए हैं। साथ ही स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन स्ट्रांग रूम की सील खोलने की वीडियोग्राफी किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात 18 जुलाई को ही अधिकृत अधिकारी मतयुक्त मतपेटी एवं अन्य मतदान सामग्री को हवाई मार्ग द्वारा नई दिल्ली ले जाकर कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, राज्यसभा सचिवालय (Rajya Sabha Secretariat) को जमा कराया जाएगा।

मतपेटी (Ballot Box) एवं अन्य दस्तावेज ले जाने के लिए एक पृथक हवाई टिकट आरक्षित किया जाएगा। इस चुनाव सामग्री को नई दिल्ली एयरपोर्ट से राज्यसभा सचिवालय तक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुरक्षा टीम तथा आरएसी, दिल्ली द्वारा एस्कॉर्ट किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief electoral officer) ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव-2022 के लिए मतगणना 21 जुलाई, 2022 को नई दिल्ली में पूर्वान्ह् 11 बजे प्रारम्भ होगी। विधानसभा (Assembly) परिसर में मतपेटी एवं अन्य चुनाव सामग्री को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखने के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य निवार्चन अधिकारी कृष्ण कुनाल एव उप जिला निवार्चन अधिकारी श्रीमती अमृता चौधरी भी उपस्थित रहे ।

यूक्रेन में फंसे 8 राजस्थानी छात्र जयपुर पहुंचे: हुआ जोरदार स्वागत, राज्य सरकार ने घर तक सुरक्षित पहुंचाने के किये सभी इंतजाम
शुक्रवार को प्रातः यूक्रेन (Ukraine) में फंसे राजस्थान के 8 विद्यार्थी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

जयपुर। शुक्रवार को प्रातः यूक्रेन (Ukraine) में फंसे राजस्थान के 8 विद्यार्थी जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) पहुंचे, जहां उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री (Industries and Commerce Minister) शकुंतला रावत तथा विधायक रफीक खान ने रिसीव कर उनका स्वागत किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य के सभी नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

ये बच्चे शुक्रवार सुबह बुखारेस्ट (Bucharest) से मुंबई (Mumbai) पहुंचे तथा इसके बाद राज्य सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएं कर फ्लाइट से इन्हें जयपुर लाया गया। जयपुर एयरपोर्ट से राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल द्वारा इन्हें रिसीव कर वाहनों में घर की ओर रवाना किया गया। रावत ने बच्चों से वहां के हालात के बारे में जानकारी ली।

जयपुर (Jaipur) पहुंचे इन छात्रों में अजमेर (Ajmer) जिले से 2 छात्र यश आचार्य और रिषभ दाधीच हैं। पाली जिले से रमेश देवरा, भीलवाड़ा से मानवेन्द्र सिंह राठौड तथा गौरव शर्मा, कोटा से शिवांश गौतम तथा भावेश झालानी तथा उदयपुर से तरुण कुमार नागदा हैं।

अजमेर जिले के यश आचार्य ने बताया कि वे यूक्रेन (Ukraine) में एमबीबीएस में फर्स्ट ईयर के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचने पर उन्हें लगा ही नहीं कि वे अपने राज्य में नहीं हैं। राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने ना केवल सभी छात्रों से लगातार संपर्क बनाए रखा, बल्कि उनके खाने-पीने से और ठहरने की व्यवस्थाओं का भी पूरा ध्यान रखा।

रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों को उनके घर पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध कराने से लेकर उनके खाने- पीने और ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि इन बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

जयपुर पहुंचे सभी बच्चों ने कहा कि वे यूक्रेन (Ukraine) की कठिन परिस्थितियों से निकलकर यहां पहुंचने पर बेहद राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिस तरह उनका स्वागत किया है और परिवार के सदस्य की तरह उनका ध्यान रखा है, इसे वे कभी भुला नहीं पाएंगे।

उद्योग मंत्री शंकुतला रावत ने कहा कि इन बच्चों के घर वापस आने की जितनी खुशी इनके परिवारजन को है, उतनी ही राहत और खुशी राज्य सरकार भी महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान फाउण्डेशन द्वारा यूक्रेन (Ukraine) में फंसे राज्य के बच्चों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इन बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट्स पर आने वाले राजस्थानियों की बोर्डिग, लॅाजिंग और घर तक पहुँचने तक की व्यवस्था लगातार प्रदान की जाती रहेगी।

थैंक्स टू राजस्थान गवर्नमेंट: युक्रेन से आए पांच विद्यार्थियों को राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने किया रिसीव; बच्चों ने भावुक होकर कहा- “थैंक्स टू राजस्थान गवर्नमेंट”
यूक्रेन (Ukraine) से आए राजस्थान के पांच विद्यार्थियों के जयपुर पहंचने पर मंगलवार को एयरपोर्ट पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें रिसीव किया।

जयपुर। यूक्रेन (Ukraine) से आए राजस्थान के पांच विद्यार्थियों के जयपुर पहंचने पर मंगलवार को एयरपोर्ट पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री (Industries and Commerce Minister) शकुंतला रावत की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें रिसीव किया। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर वहां के हालातों के बारे में जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि वहां फंसे राजस्थान (Rajasthan) के हर एक व्यक्ति की मदद की जाएगी। यह विद्यार्थी मंगलवार को प्रात: बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचें थे।

जयपुर जिले के अहमद सईद नईम, विनीता चौधरी और जीतेंद्र गौरा, धौलपुर जिले के शिवपाल सिंह और सीकर जिले की सोनिया चौधरी जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उन्हें सकुशल घर पंहुचाने हेतु की गई व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद दिया। विनीता चौधरी ने कहा कि रोमानिया (Romania) से मुंबई पहुंचने पर राजस्थान सरकार के प्रतिनिधियों ने हमें रिसीव किया और ठहरने और खाने की व्यवस्था की।

साथ ही, मुंबई से जयपुर के लिए फ्लाइट के टिकट भी बुक कराकर जयपुर (Jaipur) पहुंचाया है और घर तक छोड़ने की भी व्यवस्था की है। इसके बाद उन्होंने भावुक होकर कहा कि “थैंक्स टू राजस्थान गवर्नमेंट”। विद्यार्थियों को लेने आए परिजनों ने भी राज्य सरकार को इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए शुक्रिया कहा। वहीं, एक परिजन के भावुक होने पर रावत ने उन्हें ढांढस बंधाया और आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

शंकुतला रावत ने कहा कि राज्य सरकार यूक्रेन (Ukraine) में फंसे राज्य के विद्यार्थियों और अन्य लोगों की सकुशल वापसी के लिए हर संभव मदद कर रही है। उन्हें घर लौटने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुंबई सहित अन्य एयरपोर्ट्स पर आने वाले राजस्थानियों को घर तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

प्रतिनिधिमंडल में जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया और राजस्थान फाउंडेशन आयुक्त धीरज श्रीवास्तव के साथ ही राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।

लालच में हुआ गिरफ्तार: 5 सोने के बिस्किट लाना स्वीकारा; कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर किया गिरफ़्तार
कस्टम विभाग (Custom Department) ने जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) पर 583 ग्राम के सोने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। कस्टम विभाग (Custom Department) ने जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) पर 583 ग्राम के सोने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। कस्टम विभाग (Custom Department) ने जब अवैध तरीके से दुबई से सोना (Gold) ला रहे शख्स से पूछताछ की तो उसने बताया कि टिकट के लालच में उसने 5 सोने के बिस्किट लाना स्वीकार किया।

शख्स से पूछताछ में उसने बताया कि फ्लाइट में सीट के नीचे 5 गोल्ड बिस्किट यानी 583.20 ग्राम तस्करी का सोना छिपा कर रखा था। गुरुवार देर रात कस्टम विभाग (Custom Department) की टीम ने एयर इंडिया की फ्लाइट से दुबई से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे इस शख्स को दबोचा है।

अधिकारियों को आता देख यात्री फ्लाइट में सोने को सीट के नीचे रखकर बाहर आ गया। कस्टम टीम (Custom Department) ने बाद में उसको पकड़कर पूछताछ की तो उसने तस्करी स्वीकार की। जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया झुंझुनू (Jhunjhunu) निवासी यात्री ने कस्टम विभाग की टीम को बताया कि सोना देने वाले ने कहा था कि एयरपोर्ट पर कोई व्यक्ति मिलेगा जिसे सोना पकड़ा देना है।

कस्टम विभाग (Custom Department) की टीम सोना लेने वाले और सोना भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाने जुटी:

कस्टम विभाग (Custom Department) की टीम सोना लेने वाले और सोना भेजने वाले के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। कस्टम विभाग के सहायक आयुक्त बीबी अटल ने बताया कि सोने को पॉलीथिन शीट से लपेटकर छुपाया गया था। सोने को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है। इसके बाद यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक व जनप्रतिनिधि सम्मेलन को किया संबोधित, राजस्थान में 2023 में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah0 ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक व जनप्रतिनिधि सम्मेलन को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार गरीबों, किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध, देश का हर वर्ग योजनाओं से हो रहा लाभान्वितः अमित शाह

प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत इरादों से जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 का निस्तारण हुआ और अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा हैः अमित शाह

टीम भाजपा राजस्थान बहुत अच्छा कार्य कर रही है, राजस्थान में 2023 में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगीः अमित शाह

झूठे वादे करते हैं राहुल गांधी और अशोक गहलोत, सम्पूर्ण किसान कर्ज माफी का वादा आज तक पूरा नहीं किया, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्तः अमित शाह

केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक व जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करने जयपुर पहुंचे।

जयपुर। केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) भाजपा (BJP) प्रदेश कार्यसमिति बैठक व जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करने जयपुर पहुंचे। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से लेकर जेईसीसी सभागार (JECC Auditorium) तक लगभग 9 किलोमीटर तक के रास्ते में हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व राजस्थानी संस्कृति (Rajasthani Culture) से स्वागत किया गया।

जयपुर के जेईसीसी सभागार में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अमित शाह  (Union Home Minister Amit Shah) का ढोल नगाडों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं प्रदेश कार्यसमिति बैठक व जनप्रतिनिधि सम्मेलन में अमित शाह का डॉ. सतीश पूनियां ने राजस्थानी साफा व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अमित शाह  (Union Home Minister Amit Shah) ने जयपुर (Jaipur) के जेईसीसी सभागार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक व लगभग 10 हजार जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि टीम भाजपा राजस्थान (Rajasthan) बहुत अच्छा कार्य कर रही है, पंचायतीराज से लेकर निकायों तक भाजपा अपना लगातार जीत का परचम लहरा रही है और हमें पूर्ण विश्वास है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कोरोनाकाल में भाजपा द्वारा राजस्थान के गांव, ढाणियों और शहरों में किये गए सेवा कार्यो और नवाचारों की भी प्रशंसा की।

शाह  (Union Home Minister Amit Shah) ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीबों, किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, देश का हर वर्ग मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का निस्तारण कर और अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण का शुभारम्भ कर बुनियादी विकास और वैचारिक मुददों के समाधान की ठोस नींव रखी है, जिससे पूरी दुनिया में भारत का स्वाभिमान बढा है।

शाह ने कहा कि परिश्रमी संगठनकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में टीम भाजपा राजस्थान ना केवल मजबूती से जमीन पर कार्य कर रही है, बल्कि सशक्त मंडल, सशक्त बूथ, सशक्त पन्ना प्रमुख इकाइयों की संरचना से सम्पूर्ण राजस्थान में भाजपा अभेद्य मजबूती की तरफ आगे बढ़ रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत के साथ कमल खिलेगा और हर बार कमल खिलेगा, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।

उन्होंने कहा कि दोनों कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के मजबूत एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने कोरोना से डटकर मुकाबला किया और बडी उपलब्धि के रूप में सवा सौ करोड वैक्सीनेशन लगाने का एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। साथ ही मोदी ने अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज एवं तमाम योजनाओं से देश के उद्योग सैक्टर को बडी मजबूती देने का कार्य किया। इसके अलावा 80 करोड लोगों को निशुल्क गेहूँ देने का कार्य किया, 10 करोड शौचालय बनवाए और हेल्थ कार्ड, हर घर बिजली, गैस कनेक्शन इत्यादि योजनाओं से आम आदमी को राहत देने का कार्य किया।

शाह  (Union Home Minister Amit Shah)  ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने 2018 में सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी का वादा किया था कि कांग्रेस सरकार बनने के 10 दिन के अन्दर वादा पूरा कर देंगे, लेकिन आज तक किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। इसके अलावा प्रदेश के युवा भी बेरोजगारी से त्रस्त हैं, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगडी हुई है, राजस्थान में कहीं भी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

डॉ. पूनियां ने संबोधन में कहा कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  (Union Home Minister Amit Shah) को विश्वास दिलाता हूँ कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में टीम भाजपा राजस्थान 2023 में प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और यह भी विश्वास दिलाता हूँ कि हर बार भाजपा की सरकार बने, ऐसी रणनीति पर हम संगठन की मजबूती पर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम मंदिर (Lord Shri Ram temple) निर्माण के शुभारम्भ, जनधन, उज्वला, पीएम सम्मान किसान निधि इत्यादि जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के बुनियादी विकास व वैचारिक मुददों का समाधान कर रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया में भारत की साख बढी है।

अमित शाह  (Union Home Minister Amit Shah) के साथ पूरे रोड शो में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां साथ रहे व अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी काफिले में साथ रहे। जयपुर एयरपोर्ट पर अमित शाह का अरूण सिंह, सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, वरिष्ठ नेता एवं सांसद ओमप्रकाश माथुर, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ इत्यादि नेताओं ने स्वागत किया।