भाजपा कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन: केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का किया आव्हान, बूथ को मजबूत करने पर दिया जोर

भाजपा (BJP) जयपुर जिला देहात उत्तर की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन  हुआ।
भाजपा (BJP) जयपुर जिला देहात उत्तर की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हुआ।

जयपुर। राजावास के एक निजी होटल में गुरुवार भाजपा (BJP) जयपुर जिला देहात उत्तर की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता व जिला प्रभारी सतवीर यादव की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया व विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, विराटनगर के पूर्व विधायक डॉ फूलचंद भिंडा थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र हित के लिए समर्पित काम करता है। भाजपा (BJP) का कार्यकर्ता व्यक्ति से पहले राष्ट्र की वरीयता लेकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की सोचता है। उन्होंने आने वाले विधानसभा के चुनाव में 2023 में लोकसभा के चुनाव में 2024 को प्रदेश में कमल खिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमें हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बूथ को मजबूत करने की बात कही।

HD मेकअप, हेयर स्पा, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, मैनीक्योर, आदि करवाना चाहते हो?
जेम्स हर्बल ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर
रावत शॉपिंग प्लाजा, चौमूँ , जयपुर
केवल महिलाओं के लिए
AD
जेम्स ब्यूटी पार्लर के बारे में अधिक देखे »

भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा हम सभी को गर्व है कि आज हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के साथ जुडे हुए है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ऐसे ही नहीं बनी, यह कार्यकर्ताओं के वर्षों के बलिदान, त्याग और तपस्या का परिणाम है। जिस प्रकार सैनिक स्वयं या व्यक्ति विशेष के लिए बल्कि देश के लिए लड़ता है, जीता है और मरता है ठीक उसी प्रकार भाजपा का कार्यकर्ता भी देश हित के लिए काम करता है।

भाजपा (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता व चौमू के विधायक रामलाल शर्मा ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा किए गए 14 सालों के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश में बढ़ रहे अन्याय, अत्याचार, लूटपाट, डकैती सहित अराजकता के माहौल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में महिला दुष्कर्म, महिला तथा दलित अत्याचार. साइबरक्राइम, बेरोजगारी बिजली पानी पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि , अव्यवस्था एक नंबर पर है।

राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक डॉक्टर फूलचंद भिंडा, जमवारामगढ़ के पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा, जमवारामगढ़ के विधायक प्रत्याशी महेंद्र पाल मीणा, कोटपूतली के विधायक प्रत्याशी मुकेश गोयल ने समर्थन करते हुए प्रदेश व राष्ट्र हित में भाजपा (BJP) को लाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अभी से काम करने की बात कही।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अब 16 व 17 जुलाई को पूरे जिले में भाजपा के मंडल स्तर की कार्य समितियां होगी। जिसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देकर जन-जन को भाजपा से जोड़ा जाएगा। वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलता है जनता को गिना कर कॉन्ग्रेस का 2023- 24 में मुंहतोड़ जवाब देंगे।

कार्यसमिति की बैठक में जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा भी मौजूद रही। मंच संचालन जिला महामंत्री हेमंत निर्मल ने किया। इससे पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, दामोदर बागड़ा ने आगंतुक अतिथियों दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

यह पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद:

जिला कार्यसमिति में जयपुर जिला देहात उत्तर के पदाधिकारियों सहित जयपुर जिला देहात उत्तर कि चौमू, जमवारामगढ़, आमेर, शाहपुरा, विराटनगर एवं कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के जिला पदाधिकारी, 27 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित कई कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *