Jan Aakrosh Yatra – The News World 24

भाजपा की जन आक्रोश सभा: 10 दिन में किसानों का कर्जा तो माफ नहीं हुआ परंतु 18000 किसानों की जमीनें कुर्क और 200 किसानों की आत्महत्या जरूर हुई-सतीश पूनिया; कई नेताओ ने की शिरक्कत
गोविंदगढ़ में जन आक्रोश सभा (Jan Aakrosh Sabha) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने सम्बोधित किया।

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी (BJP) चौमूँ द्वारा रविवार को पुराना बस स्टैंड गोविंदगढ़ में जन आक्रोश सभा (Jan Aakrosh Sabha) का आयोजन रखा। सभा के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में चारों ओर अराजकता, कुशासन, जंगलराज व भ्रष्टाचार का बोलबाला हो रहा है। उन्होंने 2018 चुनाव में राहुल गांधी जी द्वारा 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा को लेकर कहा कि पिछले 4 सालों में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ और 18000 किसानों की जमीन कुर्क हो गई और 200 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के शासन के दौरान महिलाएं सुरक्षित नहीं है वही औसतन प्रतिदिन 7 लोगों की हत्या हो रही है। प्रदेश में किसान, महिला, नौजवान यहां तक कि साधु संत भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने विधायक रामलाल शर्मा का धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा के विधायकों में कोई सरपंच की तरह काम करता है, तो वो रामलाल है।

सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन के लिए राज्य सरकार को पैसे दिए, उन पैसों को राजस्थान के अधिकारियों ने खुर्दबुर्द करने का काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है और उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मकराना विधायक रूपाराम मुरवतिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने पेपर लीक मामलों में युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने सभा में उपस्थित जनता को कविता और तेजाजी का गीत गाकर सुनाया।

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि आज की सभा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम की वजह से सफल हो पाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) सरकार ने वीर हनुमान जी के रोप-वे को बंद करने का काम किया और साथ ही उन्होंने उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड को सरकार के कमजोर शासन का परिणाम बताया। किसानों को अघोषित बिजली कटौती से हो रही परेशानियों के लिए सरकार को घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गोविंदगढ़ की महिलाएं अपने पीहर जाने के लिए मेट्रो का इंतजार करते ही रह गई, इसलिए आज हमारा यह जन आक्रोश (Jan Aakrosh Sabha) है।

भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ओर से हाड़ौता कट से गोविंदगढ़ तक बाइक रैली निकाली गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे से सवाई स्तर को गुंजायमान कर दिया।

जन आक्रोश सभा (Jan Aakrosh Sabha) में जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, विधानसभा प्रभारी मंजू देवी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, निवर्तमान फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, उप प्रधान कमला देवी जयप्रकाश चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, गोविंदगढ़ अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, पूर्व प्रधान महेश मीणा, पूर्व चेयरमैन आशीष दुसाद, उपाध्यक्ष कालूराम जाट सहित हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं और आमजन उपस्थित रहे।

जन आक्रोश महासभा: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने जन आक्रोश महासभा को किया संबोधित; कांग्रेस झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई- तरुण चुघ
भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने सांगानेर व विद्याधर नगर विधानसभा में जन आक्रोश महासभा (Jan Aakrosh Mahasabha) को संबोधित किया।

जयपुर। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने सांगानेर व विद्याधर नगर विधानसभा में जन आक्रोश महासभा (Jan Aakrosh Mahasabha) को संबोधित किया।

तरूण चुघ ने कहा कि राजस्थान की जनता भ्रष्टाचारी सरकार से छुटकारा चाहती है , बदलाव चाहती है , कांग्रेस (Congress) झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई, प्रदेश में शिक्षा और रोजगार का बुरा हाल, परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है, परिणाम रदद् हो जाता है, यह प्रदेश के नौजवानों के साथ धोखा है। राणा वीरो की धरती राजस्थान ब्लात्कार की घटनाओ में राजस्थान देश मे सबसे आगे है, प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। राज्य सरकार ने 7 करोड़ जनता द्वारा दिये गए जनाधार का अपमान किया। राजस्थान में भ्रम पैदा करने का काम किया जा रहा है , PFI, टुकड़े टुकड़े गेंग को सरंक्षण मिलता है।

चुघ ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियो को सजा दिलाने के बजाय उनका नाम रोशन करना चाहती है , क्योंकि सरकार डरती है कि उनके लोगो के नाम सामने आ जाएगी, क्योंकि पूरी गहलोत सरकार के मंत्री व विद्यायक भृष्ट है।

तरुण चुघ ने कहा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि देश से गरीबी हटाओ लेकिन देश में से गरीबो का शोषण हुआ , जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जब प्रधानमंत्री की शपथ ली तो उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार गरीब की सरकार होगी गरीब के हित के लिए काम होगा और लगातार 8 सालों से गरीबों के उत्थान पर सरकार काम कर रही है।

चुघ ने कहा कि देश में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए, देश में करोड़ों माताओं बहनों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस उपलब्ध कराई, सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में डायरेक्ट पैसा गया, कोरोना जैसी विकट महामारी के समय जनधन खातों में माता और बहनों के खातों में सीधे पैसे डाले गए, कोविड से उभारने के लिए सफल वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाकर करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन डोज लगाई गई, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 81 करोड लोगों को निशुल्क अनाज वितरण किया गया।

तरुण चुग ने कहा कि मोदी सरकार ने धार्मिक आस्थाओं का ध्यान में रखते हुए राम मंदिर निर्माण कार्य शुरु किया और 1 जनवरी 2024 से राम मंदिर कार्य पूर्ण होगा और दर्शन लाभ मिलेगा। कश्मीर घाटी में आतंकवाद को खत्म करने और शांति बहाल करने के लिए धारा 370 को हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया गया। देश में मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना मजबूत हुई और आतंकवाद की कमर तोड़ी और शांति बहाल की अब देश में दंगों जैसी घटनाएं नगण्य हो गई हैं। लोक कल्याणकारी योजनाओं के दम पर केंद्र सरकार ने प्रत्येक देशवासी के हृदय में स्थान बनाया और राजस्थान में 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी और डबल इंजन की सरकार राजस्थान (Rajasthan) का सर्वागीण विकास करेगी।

चुघ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) राहुल गांधी की ट्रेडमिल पर दौड़ना जाने वाली यात्रा है और इसका कोई लक्ष्य नहीं है। कांग्रेस पूरे देश में वेंटीलेटर पर है और राजस्थान में कांग्रेस सरकार की सांसे अटकी हुई है, जो कभी भी उखाड़ सकती हैं।

सांगानेर व विधाधर नगर विधानसभा में हुई जनाक्रोश महासभा (Jan Aakrosh Mahasabha) में जयपुर भाजपा शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर शहर सांसद रामचरण बौहरा, विधाधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी, विधायक जोगेश्वर गर्ग, विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ के संयोजक सोमकान्त शर्मा, जयपुर शहर भाजपा सह प्रभारी नरेश बंसल इत्यादि मौजूद रहे।

जन आक्रोश यात्रा का दूसरा दिन: कांग्रेस राज में भूमाफियाओं द्वारा बन्दोल की खुर्द-बुर्द की गई भूमि को भाजपा राज आते ही पुनः सार्वजनिक जमीन दर्ज करवाएंगे-रामलाल शर्मा
चौमूँ विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) का रथ दूसरे दिन प्रातः 10 बजे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर हाड़ौता से शुरू होकर भोपावास, सामोद, महारकलां, कानपुरा, जाटावाली होते हुए गुजरा।

जयपुर। चौमूँ विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) का रथ दूसरे दिन प्रातः 10 बजे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर हाड़ौता से शुरू होकर भोपावास, सामोद, महारकलां, कानपुरा, जाटावाली होते हुए गुजरा।

रथ यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) के साथ भाजपा (BJP) प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, जनाक्रोश यात्रा प्रभारी मंजू देवी शर्मा, प्रधान रामस्वरूप यादव, निवर्तमान फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।

विधायक रामलाल शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में सार्वजनिक भूमि पर राज्य सरकार के अधिकारियों और इनके नेताओ की शह पर अतिक्रमण करने का काम किया जा रहा है, उन्होंने सामोद बन्दोल स्थित सार्वजनिक प्याऊ की भूमि को खुर्दबुर्दकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही जो सार्वजनिक भूमि है उसे पुनः सार्वजनिक किया जाएगा।

उन्होंने साथ ही चौमूं विधानसभा क्षेत्र में चल रहे ट्रांसफर का जिक्र करते हुए कहा कि आज कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना पैसों के यहां नौकरी नहीं कर सकता है, प्रदेश में पिछले 4 सालों में अपराध शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच चुका है आए दिन आपराधिक घटनाओं की खबरें समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित होती रहती है। प्रदेश में जंगलराज की स्थापना हो चुकी है, कानून का डर अपराधियों में नहीं रहा है।

इस दौरान विधायक रामलाल शर्मा का कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर जनाक्रोश यात्रा प्रभारी मंजू देवी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, निवर्तमान फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, प्रधान रामस्वरूप यादव, यात्रा प्रमुख आशीष दुसाद, हाड़ोता गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, भाजपा बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि बंशीधर शेरावत, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, सरपंच अनिल शेरावत, पहलाद सेरावत, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का शुभारम्भ: सांसद व विधायक ने झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना; सुबे का सीएम पहले अपने साथी को निकम्मा, नकारा बताता है फिर उसे ही पार्टी की पूंजी बताता है-रामचरण बोहरा
प्रदेश भाजपा की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) के तहत चौमूं विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश रैली (Jan Aakrosh Rally)  का शुभारंभ गढ़ गणेश मंदिर चौमूं से हुआ।

जयपुर । प्रदेश भाजपा (BJP) की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) के तहत चौमूं विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश रैली (Jan Aakrosh Rally)  का शुभारंभ गढ़ गणेश मंदिर चौमूं से हुआ। जनाक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) के रथ को जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा विधायक रामलाल शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

जनाक्रोश रथ (Jan Aakrosh Yatra) के साथ विधायक रामलाल शर्मा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनाक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) गढ़ गणेश मंदिर चौमूं से रवाना होकर जेतपुरा, अनंतपुरा जेतपुरा, मोरीजा, सुलतानपुरा, फतेहपुरा, कुशलपुरा, विजयसिंहपुरा, समरपुरा और चीथवाडी पहुंची।

यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) का शुभारंभ करते हुए जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सूबे का सीएम पहले अपने साथी को निकम्मा, नकारा बताता है और फिर उसे ही पार्टी की पूंजी बताता है। ऐसी पूंजी को बाजार में लेकर जाओगे तो चलेगी कैसे। कांग्रेस (Congress) भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करती है लेकिन इसी सरकार के विधायक और मंत्री एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं।

विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस की राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां का कांग्रेस नेतृत्व एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में उलझा है, जनता का कोई धनीधोरी नही है। उन्होंने कहा कि हमारा जन आक्रोश चोमू की जनता से किए गए वादों यथा बीसलपुर के पानी की वादाखिलाफी के विरुद्ध, गोविंदगढ़ तक मेट्रो लाने के वादाखिलाफी के विरुद्ध, चौमू में चल रहे ट्रांसफर उधोग के खिलाफ, आराध्य वीर हनुमान जी के रोप वे बंद करने के विरुद्ध, चौमूं नगरपालिका में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ ये यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) रहेगी।

जन आक्रोश रैली (Jan Aakrosh Yatra) कार्यक्रम प्रमुख आशीष दुसाद ने बताया कि चौमूँ विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) का रथ 5 दिसंबर से 14 दिसंबर तक हर गांव, ढाणी, चौपाल तक पहुंचेगा। 4 साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रही राज्य सरकार की कुशासन और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की नीतियों को आम जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, देहात कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, देहात बासा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, देहात गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी प्रधान रामस्वरूप यादव उप प्रधान कमला चौधरी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, जेतपुरा सरपंच सुरेश गुलिया, मुकेश रोज, त्रिलोक लोछिब, पवन चोपड़ा, दिनेश गोरा, जयप्रकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन आक्रोश यात्रा: 200 विधानसभाओं में 200 रथों के माध्यम से 75 हजार किलोमीटर की होगी जन आक्रोश यात्रा, जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से 2 करोड़ लोगों से किया जाएगा जनसंपर्क- डॉ. सतीश पूनियां
भाजपा ने प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली जन आक्रोश रथयात्रा (Jan Aakrosh Yatra Rath Yatra) को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की आयोजित।

जयपुर। भाजपा ने प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस (Congress) सरकार के खिलाफ होने वाली जन आक्रोश रथयात्रा (Jan Aakrosh Yatra Rath Yatra) को लेकर भाजपा (BJP) प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

प्रेस वार्ता में जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) का थीम सांग के साथ मिस्ड कॉल नम्बर (8140200200) जारी किया, जिस पर लोग मिस्ड कॉल करके कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश दर्ज करा सकेंगे। साथ ही वेबसाइट भी लाँच की गई, जिसपर जन आक्रोश यात्रा से संबंधित सारे कार्यक्रम अपडेट रहेंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि, राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासन में जंगलराज, कुशासन और भ्रष्टाचार के विरूद्ध प्रदेश भाजपा द्वारा सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) के रथों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा जयपुर से रथों को रवाना कर जन आक्रोश यात्रा का आगाज करेंगे। 17 दिसंबर 2022 को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की कांग्रेस पार्टी का 4 वर्ष का जलसा होगा, उत्सव होगा, होगा की नहीं होगा यह भी भविष्य के गर्भ में है, कांग्रेस सरकार के शासन के 4 वर्ष 17 दिसंबर को पूरे होंगे।

उन्होंने कहा की राजस्थान (Rajasthan) के इतिहास में ऐसी नकारा, निकम्मी और अकर्मण्य, भ्रष्ट और अराजक सरकार ना केवल मैंने, मंच पर बैठे नेताओं ने वरन राजस्थान की जनता ने भी कभी नहीं देखी, उसकी बानगी किसी ना किसी घटना के रूप में प्रतिबिंबित होती है। कोई अबला रोटी मांगती हो और उसकी अस्मत लूट ली जाती हो।

राजस्थान की साख और धाक शांति के रूप में थी उस राजस्थान की बानगी यह है कि ना तो अस्पताल में सुरक्षित, ना घर में सुरक्षित, ना सड़क पर सुरक्षित, ना स्कूल में सुरक्षित। साढ़े 8 लाख से भी ज्यादा दर्ज मुकदमे यह राजस्थान सरकार की शांति और कानून व्यवस्था को इंगित करते हैं।

कांग्रेस का जनघोषणा पत्र 2018 में जारी होता है, उस जन घोषणापत्र में और जनसभाओं में कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय नेता राहुल गांधी कहते हैं कि 10 तक गिनती गिनूंगा और किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दूंगा, विडंबना यह है कि 10 तो छोड़िए 1500 से भी ज्यादा दिन हुए, लेकिन राजस्थान का किसान इंतजार में है, लेकिन 9 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन की कुर्की के रूप में और ऐसे दर्जनों किसानों की आत्महत्या के अवसाद के रूप में है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की सर्वाधिक बेरोजगारी 30 प्रतिशत से भी ज्यादा राजस्थान में है। 70 लाख बच्चों ने अलग-अलग परीक्षाएं दी, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) सदन में नौकरी का आंकड़ा 1 लाख बताते हैं जो कोढ में खाज का काम है, जब रीट (Reet) की चीट से लेकर जेईएन, फार्मासिस्ट, लाईब्रेरियन तमाम किस्म की नौकरियों के पेपर लीक होते हैं और आप सब जानते हैं पेपर तभी लीक होता है, जब सरकार वीक होती है।

उन्होंने कहा कि आगामी 28 नवंबर को इसी तरीके से जिला केंद्रों पर पत्रकार वार्ताएं पार्टी के प्रमुख नेता करेंगे। 1 दिसंबर को इस जन आक्रोश अभियान का, इस जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) का आरंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 51 रथों की रवानगी से जयपुर से करेंगे, पूरे प्रदेश में 200 विधानसभा क्षेत्रों तक 200 रथ जाएंगे।

1 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगी जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra):

1 दिसंबर से 14 दिसंबर तक जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) चलेगी, 1 दिसंबर को जयपुर से प्रदेशभर के लिए रथों की रवानगी होगी, 2 दिसंबर को जिलों से रवानगी होगी, 3 और 4 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्रों में इन रथों के साथ आक्रोश यात्रा की शुरूआत होगी।

4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक 200 विधानसभा क्षेत्रों में यह रथ गांव-गांव, गली-गली और डगर-डगर जाएंगे, लगभग 20 हजार चौपालें इस दौरान होंगी, नुक्कड़ सभाएं होंगी, दो करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है और प्रदेश के 8 करोड़ लोगों तक इस यात्रा का संदेश जाएगा।

जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) में प्रत्येक रथ पर एक शिकायत पेटिका होगी, जिसमें उस गांव के लोग उस विधानसभा के लोग अपनी शिकायतों को उसमें रख सकेंगे, उन शिकायतों का हम संकलन करेंगे, हमारे घोषणापत्र से लेकर हमारे चार्जशीट में उनका उल्लेख होगा, उनको समाहित करेंगे। 14 से लेकर 20 दिसंबर तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश सभाएं होंगी, एक बड़ी संख्या उसमें जुटेगी, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5 हजार लोग उसमें शिरकत करेंगे।

जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) 200 विधानसभाओं में पैदल चलकर करीबन 75 हजार किलोमीटर से अधिक का रास्ता तय करेगी:

उन्होंने कहा की जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) 200 विधानसभाओं के गांव, ढाणी, तहसील, जिलों में पैदल चलकर करीबन 75 हजार किलोमीटर से अधिक का रास्ता तय करेगी। सभी विधानसभाओं में प्रभारी एवं सह-प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं, जो मंडल और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचा तय करेंगे। इस माध्यम से 5 लाख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण सक्रिय सहभागिता होने वाली है।

जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) के माध्यम से संपूर्ण राजस्थान में 20 हजार चौपाल सभाएं एवं 20 हजार नुक्कड़ सभाएं तय की गई हैं। इसके अलावा करीबन 1 हजार महिला चौपाल, 1 हजार युवा चौपाल तथा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के लिए 1-1 हजार चौपालें आयोजित की जा रही हैं।

प्रेस वार्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद किरोडी लाल मीणा, रामचरण बोहरा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल, जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा इत्यादि प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित: मिशन 2023 विजय संकल्प में मजबूती से जुटने का किया आह्वान, सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा निकालने का आह्वान व लोगो लॉन्च
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) की बैठक में उदघाटन सत्र से लेकर समापन सत्र तक विभिन्न संगठनात्मक व राज्य के विषयों पर उदबोधन हुए।

जयपुर। झुंझुनूँ (Jhunjhunu) में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) की बैठक का शुभारंभ सुबह 11ः15 बजे किया गया, जिसमें उदघाटन सत्र से लेकर समापन सत्र तक विभिन्न संगठनात्मक व राज्य के विषयों पर उदबोधन हुए।

प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) का शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद कनकमल कटारा, सीपी जोशी, नरेन्द्र खींचड़, प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, संभाग प्रभारी मदन दिलावर इत्यादि ने किया।

प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) में अध्यक्षीय उदबोधन डॉ. सतीश पूनियां, उदघाटन संबोधन अरूण सिंह, जनआक्रोश यात्रा पीपीटी व रूपरेखा प्रजेंटेशन चंद्रशेखर, शोक प्रस्ताव सीपी जोशी, राजनैतिक प्रस्ताव गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रखा, जिसका अनुमोदन अर्जुनराम मेघवाल, राजेन्द्र राठौड़, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, कैलाश चौधरी ने किया और सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से राजनैतिक प्रस्ताव का समर्थन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से ”बदलते भारत की तस्वीर“ विषय पर विजया राहटकर ने संबोधित किया, वैचारिक एवं कार्ययोजना को लेकर चंद्रशेखर ने संबोधित किया और समापन सत्र को गुलाबचंद कटारिया ने संबोधित किया।

सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों मेें होने वाली जनआक्रोश रैली का भाजपा प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) में लोगो लॉन्च किया गया।

भाजपा (BJP) राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस (Congress) की अशोक गहलोत सरकार के कुशासन में राजस्थान (Rajasthan) में जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन चरम पर है।

कांग्रेस सरकार के कुशासन से त्रस्त व्याप्त आक्रोश को जनता में मुखर बनाने के लिए भाजपा राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ जनआक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) के माध्यम से 200 रथों के जरिए जनसंपर्क कर जन आंदोलन का आगाज करने जा रही है।

अरूण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, कांग्रेस सरकार के तुष्टिकरण के खिलाफ, किसान कर्जमाफी के वादाखिलाफी के खिलाफ, महिला दुष्कर्म के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ इत्यादि मुददों को लेकर भाजपा पूरे राजस्थान में जन आक्रोश रैलियां निकालेगी।

राहुल गांधी तो मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक के हिसाब से यात्रा निकाल रहे हैं, जबकि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेंगी और 8 करोड़ जनता तक संदेश पहुंचाएंगी l

जनआक्रोश रथयात्रा पीपीटी व रूप रेखा प्रजेंटेशन देते हुए चंद्रशेखर ने बताया कि, जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ को लेकर 26 नवंबर को जयपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन होगा, 27 नवंबर को सभी जिलों में प्रेस वार्ताओं का आयोजन होगा, 25 से 30 नवंबर सोशल मीडिया द्वारा अभियान चलाया जाएगा, 29 नवंबर को जयपुर से प्रदेश स्तरीय रथयात्रा की लॉंचिंग झण्डा दिखाकर की जाएगी, जिला स्तर पर 30 नवंबर को और विधानसभा स्तर पर 1 दिसंबर से रथयात्रा की लॉंचिंग होगी।

ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम चौपालों का 1 से 10 दिसंबर तक आयोजन होगा, प्रदेश स्तरीय पत्रकार वार्ता 11 दिसंबर को होगी, विधानसभा स्तरीय जनआक्रोश रैलियां 13 से 20 दिसंबर तक होंगी, इसके बाद जिला स्तर पर विशाल प्रदर्शन और पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, मोर्चाें के प्रदेशाध्यक्ष, मोर्चो के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ और विभाग के प्रदेश संयोजक, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, महापौर और विस्तारक योजना संभाग प्रभारी शामिल हुए।

प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) मंच संचालन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दीया कुमारी और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने किया।

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाली, केंद्र सरकार के खिलाफ साइकिल रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
महंगाई (Inflation) व पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान के तत्वावधान में शनिवार को सिविल लाइन से 22 गोदाम पेट्रोल पंप से जन आक्रोश यात्रा निकाली गई।

जयपुर। महंगाई (Inflation) व पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस (All India Professional Congress) राजस्थान के तत्वावधान में शनिवार को सिविल लाइन से 22 गोदाम पेट्रोल पंप से जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Transport Minister Pratap Singh Khachariyawas), राजीव अरोड़ा (Rajeev Arora) तथा रुक्क्षमणी कुमारी (Rukshmani Kumari) ने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में महंगाई (Inflation) को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ साइकिल रैली (Cycle Rally) निकालकर विरोध प्रदर्शन (Protest) किया।

इस अवसर पर रुक्क्षमणी कुमारी (Rukshmani Kumari) ने कहा कि आज देश में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण रोजमर्रा की चीजों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है वही पेट्रोल उत्पादों के दामों में वृद्धि से हर वस्तु महंगी होती जा रही है। केंद्र सरकार (central government) को चाहिए कि रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के दाम अविलम्ब कम करें, महंगाई (Inflation) ने आमजन का जीना दुश्वार कर दिया है।

रुक्क्षमणी कुमारी (Rukshmani Kumari) ने कहा कि एक तरफ कोरोना का प्रकोप तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई, गरीब जनता के लिए कोढ़ में खाज का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी आमजन के जीवन यापन को ध्यान में रखते हुए हर स्तर पर महंगाई (Inflation) का विरोध कर रही है।

रुक्क्षमणी कुमारी (Rukshmani Kumari) ने कहा कि देश में महामारी के साथ ही पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दामो ने आम जनता को त्रस्त कर रखा है। दिनों दिन बढ़ती महंगाई (Inflation) ने आम आदमी के रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है।

देश की 80% जनसंख्या मध्यमवर्गीय है जबकि देश की नीतियां 20% आबादी धन्ना सेठों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है। इससे गरीब और गरीब हो रहा है जबकि उद्योगपतियों को मुनाफा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वृद्धि गरीब के रोटी का निवाला छीन रही है। केंद्र सरकार मूकदर्शक बनकर सत्ता में बनी हुई है।