Maheshwari Samaj – The News World 24

श्रीरामलला सरकार के द्वार पर राजस्थान सरकार : मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद् के सहयोगियों एवं विधायकों के संग किए अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, रोम-रोम में बसने वाले राम की महिमा पूरी दुनिया में -पहले टेंट में देखा था, अब भव्य-दिव्य मंदिर में दर्शन कर हुआ अभिभूत -मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद् के सहयोगियों एवं विधायकों के संग किए अयोध्या में रामलला (Ram Lalla) के दर्शन किए।

जयपुर । भगवान रामलला (Ram Lalla) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Shri Bhajan Lal Sharma) सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद् के सदस्यों और विधायकों के साथ पहली बार अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर देश- प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री  शर्मा जब मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या पहुंचे तो एकबारगी ऐसा लगा मानो श्रीरामलला  (Ram Lalla)  सरकार के द्वार पर उनके दर्शन करने पूरी राजस्थान सरकार ही पहुंची है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम हमारी आस्था के केन्द्र हैं, वे हमारे रोम-रोम में बसे हैं। इस दुनिया में सब कुछ करने वाले राम हैं। सब राम की ही महिमा है। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में भगवान रामलला (Ram Lalla) के टेंट में दर्शन किए थे, अब इस भव्य और दिव्य मंदिर में भगवान के दर्शन करना अभिभूत करने वाला है।

रामलला (Ram Lalla) के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों एवं अन्य सहयोगियों के साथ जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए पूरे श्रद्धा भाव के साथ सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों और कारीगरों से आत्मीयता पूर्वक संवाद किया। साथ ही, उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र पदाधिकारियों से मुलाकात भी की।

अयोध्या पहुंचते ही, मुख्यमंत्री  शर्मा यहां स्थित दशरथ कुंड में अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर की ओर से आयोजित सरस्वती देवी शिव किशन दम्मानी भवन के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन की पूर्णाहुति में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि उन्हें आज अयोध्या की पवित्र भूमि पर भगवान श्रीराम मंदिर के नव्य और भव्य मंदिर में शीश नवाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बना यह विराट एवं सुंदर मंदिर रामभक्तों की जिजीविषा और उनके पांच सौ साल के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रामभक्त के तौर पर उन्हें भी राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान देने का अवसर मिला था। उन्होंने आंदोलन के अनुभव भी साझा किए।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) देश में अध्यात्म और सांस्कृतिक क्षेत्र के विकास कार्यों को समर्पण के साथ पूरा करवा रहे हैं। सनातन संस्कृति के प्रतीक मंदिरों का जीर्णोद्धार और विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों देशवासियों के तप से बना अयोध्या का नव्य-भव्य-दिव्य मंदिर विश्व भर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहा है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या अपनी भव्यता, इतिहास, संस्कृति और आस्था के लिए जानी जाती है। सप्तपुरी नगरों में अयोध्या का स्थान सर्वोपरि है। अयोध्या का वर्तमान स्वरूप देख कर इस नगरी का वह सुंदर दृश्य जीवंत हो गया है जिसका वर्णन तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस में किया है।

मुख्यमंत्री  शर्मा ने राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3,000 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों को अयोध्या की यात्रा करवाई जा रही है। जयपुर से अयोध्या के लिए विशेष विमान सेवा शुरू की गई है। राजस्थान के सात संभाग मुख्यालयों से श्री रामलला (Ram Lalla) के दर्शन हेतु राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (Rajasthan State Road Transport Corporation) की बसें चलाई हैं।

उन्होंने इस अवसर पर माहेश्वरी समाज की परोपकार भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज सदैव ही मानव कल्याण की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि माहेश्वरी समाज की ओर से अयोध्या में बनने जा रहा यह भवन श्रद्धालुओं को उत्तम सेवाएं प्रदान करेगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्दगिरि जी महाराज ने कहा कि अयोध्या के कण-कण में चैतन्य विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने हजारों वर्षों तक आक्रमण झेले हैं। जो मंदिर एवं आध्यात्मिक केन्द्र नष्ट हुए, उनमें श्री रामजन्म भूमि का ही पुनर्निमाण हुआ है और यह स्वयं प्रभु राम की कृपा से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उभर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री  शर्मा और उनके मंत्रिपरिषदीय सदस्यों के अयोध्या आगमन को सुखद बताते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे पूरा राजस्थान (Rajasthan) ही राम की पूजा करने आया है। स्वामी श्रीधराचार्य  ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए इस सामाजिक कार्य की पहल की सराहना की।

अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर (All India Maheshwari Seva Sadan Pushkar) के अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा ने दशरथ कुण्ड में बनने जा रहे भवन और माहेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj) की ओर से संचालित सेवा कार्यों एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने भूमि के लिए दान देने वाले भामाशाह और प्रसिद्ध उद्यमी राधाकृष्ण दम्मानी का आभार भी प्रकट किया।

इस दौरान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उत्तर प्रदेश विधानसभाध्यक्ष  सतीश महाना, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री  कैलाश चौधरी, राजस्थान सरकार के मंत्री, सांसद  सी.पी. जोशी, सांसदगण, विधायकगण, मुख्य सचिव  सुधांश पंत सहित वरिष्ठ अधिकारीगण, समाजसेवी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

माहेश्वरी समाज, जयपुर के त्रिवार्षिक चुनाव: समाज अध्यक्ष, महिला परिषद एवं नवयुवक मण्डल अध्यक्ष सहित नवीन कार्यकारिणी के लिए होगा मतदान, 1 अगस्त को निकलेगा परिणाम
माहेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj), जयपुर (Jaipur) के चुनाव 31 जुलाई को होगे तथा जिनका परिणाम 1 अगस्त को आयेगा।

जयपुर । माहेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj), जयपुर (Jaipur) के चुनाव 31 जुलाई को होगे तथा जिनका परिणाम 1 अगस्त को आयेगा। चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल राठी ने बताया की माहेश्वरी समाज, जयपुर के तीनो संगठनो के अध्यक्ष पद एवं उनकी टीम के सदस्यो सहित सभी पदो के लिए 31 जुलाई 2022 को चुनाव (Elections) होगे तथा जिनका परिणाम 1 अगस्त को सुनाया जायेगा।

चुनाव प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुये मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल राठी ने विस्तारपूर्वक बताया की चुनाव संचालन के निमित जयपुर में कुल 6 जोन बनाये गये है। इन 6 जोन में अध्यक्ष सहित कुल 203 सीटो के लिए मतदान होगा। सभी 203 सीटो के लिऐ 407 फार्म भरे गये है।नाम वापसी की अंतिम तारिख 21 जुलाई है। जयपुर माहेश्वरी समाज (Jaipur Maheshwari Samaj) में कुल 21699 मतदाता है जिसमें महिलाऐ 10896 एवं नवयुवक 4566 है।

तीन वर्ष की कार्यकारिणी को लेकर हो रहे चुनाव की प्रक्रिया के संचालन में कुल 1100 सदस्यो को अलग-अलग व्यवस्थाऐ दी गई है। सभी जोन में यथा संभव माहेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj) के भवन, स्कूलों में वोटिंग होगी। इसके अलावा जहाॅ समाज के भवन नही होने पर सहयोगी संस्थानो के भवनो में वोटिंग होगी। सभी वोटर्स के लिए वोटर लिस्ट आधार मानते हुये पहचान पत्र के रुप में कागज यथा आधार कार्ड, परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माहेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj), जयपुर के अध्यक्ष पद एवं कार्यकारिणी सदस्यो के लिए केदारमल भाला एवं उमेश सोनी, महिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए स्नेहलता साबू और ज्योति तोतला तथा नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष पद के लिऐ अभिषेक मांधना एवं अमित मालपानी की टीम में मुख्य मुकाबला है।

इस प्रकार पहली बार तीनों मण्डलो के चुनाव एक साथ होने से चुनाव में रोचकता देखने को मिल रही है। टीम की बात करे तो केदारमल भाला, ज्योति तोतला एवं अभिषेक मांधना की टीम एक तरफ है तो दूसरी तरफ उमेश सोनी, स्नेहलता साबू एवं अमित मालपानी की टीम चुनाव प्रचार कर रही है। ( विष्णु जाखोटिया रिपोर्ट )

रक्तदान वाहिनी आपके द्वार के तहत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
श्री माहेश्वरी भवन में  शुक्रवार को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में 71 लोगो ने रक्तदान किया।

रेनवाल। श्री माहेश्वरी भवन मे आज शुक्रवार को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में 71 लोगो ने रक्तदान किया। समाज अध्यक्ष अशोक असावा ने बताया कि माहेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj) जयपुर एवं रेनवाल के तत्वावधान मे कस्बे की माहेश्वरी भवन में आयोजित रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में युवाओ के साथ महिलाओ ने भी रक्तदान कर लोगो को रक्तदान के लिऐ प्रेरित किया।

इस मौके पर माहेश्वरी समाज जयपुर कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर तोतला ने जयपुर समाज की योजनाओ के बारे में बताते हुये कहा कि समाज के पूर्व अध्यक्ष स्व ओमप्रकाश दरगड़ एवम समाज दिवंगत बंधुओं,कोरोना वारियर्स एवम सीमा पर शहीद हुए जवानों को समर्पित करते हुये अगस्त महीने में माहेश्वरी समाज जयपुर द्वारा रक्तवाहिनी आपके द्वार कार्यक्रम चलाया है। समाज के महा रक्तदान शिविर की इसी कड़ी में आज कालाडेरा,मंढा रिक्को एवम् रेनवाल में रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया है जिसमें रेनवाल (Renwal) मे कुल 71 यूनिट का रक्त संग्रहण हुआ है।

इस शिविर में जयपुर माहेश्वरी समाज एवम् नवयुवक मण्डल के सदस्यों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के समाज बंधुओ ने भी अपना अमूल्य सहयोग दिया है। इससे पूर्व भामाशाह विष्णुकुमार ब्रह्मप्रकाश सारडा ने फीता काट कर तथा भगवान महेश की पूजा अर्चना कर शिविर (Blood Donation Camp) का विधिवत शुभारंभ किया।

इस मौके पर समाज अध्यक्ष अशोक असावा,जयपुर समाज कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुन्दर तोतला,जितेन्द्र फ्लोड, ब्रह्मप्रकाश सारडा,महामंत्री लक्ष्मीकांत तोतला,सुरेश सारडा,रमेश खटोड,विष्णु मालपानी,उमेश फ्लोड,संजय तोतला,सुशील तोतला,माहेश्वरी नवयुवक मंडल के विजय सारडा,संदीप साबू,नवीन मूंदडा,दिलिप तोतला,माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष विजयालक्ष्मी लढा,मंत्री सरिता तोषनीवाल,युवा संगठन अध्यक्ष जुगल सारडा,मंत्री शैलेन्द्र फ्लोड,विमल असावा,नवल तोतला,मुकेश तोतला,विष्णु जाखोटिया के साथ कमल जैन,रणजीतसिंह भाटी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। इससे पूर्व जीवन ज्योति ब्लड बैंक की जयपुर एवम् चौमू टीम द्वारा डाँ सूरज चौधरी एवम् डाँ शीशराम चौधरी के सानिध्य मे हुये रक्तदान  (Blood Donation Camp)  में युवाओ के साथ पति-पत्नि एवम् भाई-भाई ने भी रक्तदान किया। (रेनवाल से विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)