Bikaner House – The News World 24

राजस्थानी तीज उत्सव 2024: बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया राजस्थानी तीज उत्सव 2024, रूडा क्रॉफ्ट मेले का भी किया जा रहा आयोजन
बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया राजस्थानी तीज उत्सव 2024 (Rajasthani Teej Utsav 2024) मनाया गया।

जयपुर। राजस्थानी तीज उत्सव 2024 (Teej Utsav 2024) में संस्कृति, परंपरा और शिल्प कौशल का भव्य आयोजन सोमवार को नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ शुरू हुआ। यह आयोजन एक सप्ताह तक चलने वाले रूडा क्रॉफ्ट मेले की शुरुआत है। 11 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में राजस्थान की उत्कृष्ट कला और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।

तीज उत्सव (Teej Utsav) में पारंपरिक संगीत, नृत्य और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने वाले प्रदर्शन शामिल रहेंगे। इस संध्या में विशिष्ट अतिथियों और कलाकारों ने अपनी उपस्थिति और प्रदर्शन से उत्सव के माहौल को और बेहतर बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव और मुख्य आवासीय आयुक्त सुधांश पंत ने कहा कि रूडा क्रॉफ्ट मेला (Ruda Craft Fair) केवल एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि राजस्थान के शिल्पकारों के कौशल और रचनात्मकता का उत्सव है। यह उन्हें एक व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और आजीविका को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को राजस्थान की सुंदरता और विविधता का अनुभव करने के लिए बीकानेर हाउस में आमंत्रित करते हैं।

प्रमुख आवासीय आयुक्त आलोक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तीज उत्सव (Teej Utsav 2024) हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का उत्सव है। यह राजस्थान (Rajasthan) की रंगारंग कला और शिल्प को एक अनूठा मंच प्रदान करता है, जहां कलाकार अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हैं। हमें गर्व है कि हम इस उत्सव को दिल्ली और उससे बाहर के लोगों के लिए पेश कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि यह उत्सव सभी को खुशी और प्रेरणा प्रदान करेगा।

सांस्कृतिक संध्या की संगीतात्मकता में चार चाँद लगाते हुए प्रसिद्ध गायक सवाई भट्ट ने अपनी मधुर धुनों पर पारंपरिक राजस्थानी गीतों का जादू बिखेरा। आयोजन पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू ओमप्रकाश ने तीज उत्सव 2024 (Teej Utsav 2024) के आयोजन को प्रवासी राजस्थानी के लिए एक सम्मान की बात बताया।

उन्होंने कहा कि यह उत्सव राजस्थान की समृद्ध संगीत परंपरा का सुंदर प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा इस हैंडीक्राफ्ट मेले का आयोजन करके दिल्ली वासियों के लिए प्रसिद्ध राजस्थानी वस्तुओं को एक ही परिसर में खरीदारी के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर हाउस (Bikaner House) में 11 अगस्त तक रूडा के माध्यम आयोजित हो रहे क्रॉफ्ट मेले में हस्तनिर्मित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है, जिसमें वस्त्र, मिट्टी के बर्तन, आभूषण आदि शामिल हैं। यह मेला न केवल आगंतुकों को प्रामाणिक राजस्थानी शिल्प खरीदने का अवसर देता है, बल्कि शिल्पकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने और जनता से सीधे रू-ब-रू होने का मंच भी प्रदान करता है।

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में स्थापित हुआ स्कल्पचर पार्क: मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन, ख्यातनाम कलाकारों के साथ नवोदित कलाकारों को मिला मंच
नई दिल्ली के बीकानेर हाउस को राजधानी में कल्चरल हब  के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाते हुए इसके परिसर में स्कल्पचर पार्क (Sculpture Park) स्थापित किया गया है।

जयपुर । नई दिल्ली के बीकानेर हाउस (Bikaner House) को राजधानी में कल्चरल हब (Cultural Hub) के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाते हुए इसके परिसर में स्कल्पचर पार्क (Sculpture Park) स्थापित किया गया है। परंपरागत कला संस्कृति से सराबोर बीकानेर हाउस में आधुनिक एवं समकालीन कला और संस्कृति की झलक लिए हुए स्कल्पचर पार्क (Sculpture Park)  का उद्घाटन रविवार 5 फरवरी को राजस्थान की मुख्य सचिव (Chief Secretary) उषा शर्मा ने किया।

इस मौके पर शर्मा ने कहा कि मुझे खुशी है कि इंडिया आर्ट फेयर (India Art Fair) के दौरान इस स्कल्पचर पार्क की नींव रखी गई और इसके उद्घाटन का सौभाग्य मुझे मिला। बीकानेर हाउस में स्कल्पचर पार्क की शुरूआत के साथ ही कला, साहित्य, संस्कृति और विरासत से जुड़े मुद्दों पर प्रतिष्ठित हस्तियों के सान्निध्य में ‘बीकानेर हाउस डायलॉग्स’ का आरंभ होना एक अनूठी पहल है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए युवा कलाकारों द्वारा समकालीन कला का प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं वरिष्ठ कलाकारों को स्कल्पचर पार्क (Sculpture Park)  द्वारा स्थापत्य कला को पहचानने तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहने का मौका प्राप्त हो रहा है। उन्होंने स्कल्पचर पार्क में भाग ले रहे सभी ‘गैलरिस्ट’,‘आर्टिस्ट’ और बीकानेर हाउस की टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे विरासत को संवारने एवं बढ़ाने में कोई कमी नहीं रखेंगे तथा इसी प्रकार नई पहल करते रहेंगे।

इस अवसर पर दिल्ली में राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्य आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह ने बताया कि इस स्कल्पचर पार्क (Sculpture Park)  में नामचीन एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मूर्तिकारों ने हिस्सा लेकर इस पार्क को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है।

वहीं, आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इंडिया आर्ट फेयर’ और बीकानेर हाउस के तत्वावधान में युवा पीढ़ी की बड़े पैमाने पर भागीदारी सुनिश्चित हो रही है और इससे कला साहित्य के भविष्य की दिशा का निर्धारण भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह स्कल्पचर पार्क (Sculpture Park)  राजस्थानी कला, संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय ख्याति से जोड़ेगा। पार्क के पहले एडिशन में देश—दुनिया के विख्यात और उभरते कलाकारों की कलाकृतियों/मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है। बीकानेर हाउस का यह स्कल्पचर पार्क राजधानी में अपनी तरह का पहला स्कल्पचर पार्क है, जो आधुनिक व समकालीन आर्ट वर्क को प्लेटफॉर्म देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

स्कल्पचर पार्क (Sculpture Park)  में अखिल चंद दास का ‘मोंक’, तपस विश्वास का ‘बनारस घाट’, सतीश गुजराल का ‘द टैªनिटी’, के.एस. राधाकृष्णन की ‘एयर बाउंड माया ऑन द मूव’ टूटू पटनायक का ‘ट्री’, धनंजय सिंह की ‘फेसेस-2’, राम कुमार मन्ना का ‘गणेश’, नीरज गुप्ता का ‘बिटविन हेवन एंड अर्थ’, तपस विश्वास का ‘थ्री गर्ल्स’, सीमा कोहली की ‘सरस्वती’ और सुदीप रॉय की ‘12.40 पी.एम.’ सहित कई महत्वपूर्ण कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

इस मौके पर भारत सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव और कई देशों के राजदूत, कला जगत से जुड़े हुए प्रसिद्ध कलाकार और हस्तियों सहित राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

वीडियो के माध्यम से देखें खबर …

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वर्गीय नरगिस दत्त की रिले आरएमए रैली में हुई शामिल, राजस्थान उत्सव के दौरान विंटेज कार रैली का हुआ आयोजन
नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रहे राजस्थान उत्सव के उपलक्ष्य में आज रविवार सुबह हेरिटेज विंटेज कारों की रैली (Vintage Car Rally) का आयोजन किया गया।

जयपुर। नई दिल्ली के बीकानेर हाउस (Bikaner House) में चल रहे राजस्थान उत्सव (Rajasthan festival) के उपलक्ष्य में आज रविवार सुबह हेरिटेज विंटेज कारों की रैली (Vintage Car Rally) का आयोजन किया गया। विंटेज कार रैली को मॉरीशस की हाई कमिश्नर एस.बी. हनुमान और प्रमुख आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने विंटेज कार रैली (Vintage Car Rally) में बीकानेर महाराजा की कार को स्वयं चला कर रैली की अगुवाई की।

विंटेज कार रैली (Vintage Car Rally) युवा पीढ़ी को राजस्थान सहित देश के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएगी:

इस अवसर पर मॉरिशस की हाई कमीश्नर एस.बी. हनुमान ने कहा कि यह विंटेज कार रैली युवा पीढ़ी को राजस्थान सहित देश के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएगी। उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली में राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों की सहभागिता के साथ राजस्थान स्थापना दिवस (Rajasthan Foundation Day) के उपलक्ष्य में आयोजित इस विंटेज कार रैली (Vintage Car Rally) की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने रूडा द्वारा आयोजित हाट बाजार (Haat Bazaar) के प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन करते हुए राजस्थान (Rajasthan) से आए प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनका मनोबल बढ़ाया।

प्रमुख आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह ने बताया कि इस विंटेज कार रैली (Vintage Car Rally) में तत्कालीन बीकानेर महाराजा की कार सहित अन्य राजशाही घरानों में शिकार और सफारी के लिए उपयोग होने वाली हेरिटेज कारों का काफिला शामिल हुआ जिसमें सबसे आगे बीकानेर महाराजा की कार रही।

राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि हेरिटेज ड्राइव कार रैली (Vintage Car Rally) में हैरीटेज कार, बॉलीवुड स्टार्स की कार, जीप तथा तत्कालीन राजा महाराजाओं द्वारा शिकार और स्पोर्ट्स के लिए काम में आने वाली विशेष रुप से 1912, 1918 व 1947 मॉडल बुईक, 1928, 1936 व 1937 की रोल्स रोई और 1930, 1932, 1962 व 1963 की फोर्ड के विभिन्न मॉडल्स, 1949 व 1968 की बैंतले, 1955 की फिएट, 1965 की कैडिलई सेडान, 1970 की ट्रिअम्प स्पिटफायर, 1968 रोडस्टर, 1934 व 1951 की शैवरोलेट, 1939 की लागोंडा, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वर्गीय नरगिस दत्त की 1948 की रिले आरएमए के साथ ही 1959, 1964 व 1968 की जीपों सहित करीब 25 विंटेज कारें शामिल हुई।

धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि इस विंटेज कार रैली को रविवार सुबह 11 बजे बीकानेर हाउस से मॉरीशस की हाई कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीकानेर हाउस से निकलकर यह रैली (Vintage Car Rally) अकबर रोड होते हुए मोतीलाल मार्ग से रेल भवन पहुंची, जहां से चेम्सफोर्ड क्लब होते हुए ली मेरिडियन होटल अशोका रोड से इंडिया गेट होते हुए पंडारा रोड से पुनः बीकानेर हाउस पहुंची।