Senior Citizen Pilgrimage Scheme – The News World 24

मुख्यमंत्री ने जयपुर से मदुरई-रामेश्वरम् तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी; तीर्थ स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक -मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना (Senior Citizen Pilgrimage Scheme) के तहत जयपुर से मदुरई व रामेश्वरम् के लिए इस वित्तीय वर्ष की प्रथम तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने कहा कि हमारे जीवन में तीर्थ यात्रा (Pilgrimage) का बहुत महत्व है। हमारे तीर्थ स्थल सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है तथा हमारी संस्कृति में भी इनकी असाधारण महिमा बताई गई है। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों पर जाने से मन को शांति मिलती है तथा नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार होता है।

शर्मा ने सोमवार को दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना (Senior Citizen Pilgrimage Scheme) के तहत जयपुर से मदुरई व रामेश्वरम् के लिए इस वित्तीय वर्ष की प्रथम तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में यह उत्कंठा एवं हार्दिक इच्छा रहती है कि वह अपने जीवन काल में महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों की यात्रा कर आत्मिक सुख प्राप्त करे। मगर कुछ लोग आर्थिक अभाव और अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह खुशी की बात है कि राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का सर्वाधिक लाभ समाज के ऐसे तबके को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) हमारी संस्कृति के संरक्षक:

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि हमारे देश पर आताताइयों का कई बार आक्रमण हुआ, जिन्होंने हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नष्ट किया। उन्होंने कहा कि देश के  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने हमारे सांस्कृतिक केन्द्रों को संरक्षित और विकसित किया है। वे हमारी संस्कृति के संरक्षक हैं। उनके कर कमलों से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का सदियों पुराना भारत का सपना पूरा हुआ है। साथ ही वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण जैसे अभूतपूर्व कार्यों से हमारी सांस्कृतिक विरासत मजबूत हुई है।

राज्य सरकार इस वर्ष 36 हजार वरिष्ठजन को कराएगी तीर्थ यात्रा (Pilgrimage):

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार आस्था धामों के विकास और वरिष्ठ जनों को तीर्थ यात्रा (Pilgrimage) करवाने जैसे कार्य कर रही है। इस वर्ष के प्रारंभ में लगभग 3 हजार तीर्थ यात्रियों को श्री राम लला (Shri Ram Lalla) के दर्शन हेतु अयोध्या (Ayodhya) की यात्रा करवाई जा चुकी है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत इस साल 36 हजार तीर्थ यात्रियों में से 15 हजार तीर्थ यात्रियों को अयोध्या, 15 हजार तीर्थ यात्रियों को अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी, जिनमें रेल द्वारा रामेश्वरम्-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णो देवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन -बरसाना, सम्मेद शिखर-पावापुरी-बैद्यनाथ, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर (नासिक), गंगासागर (कोलकाता), कामाख्या (गुवाहटी), हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या, मथुरा-अयोध्या, बिहार शरीफ, वेलकानी चर्च (तमिलनाडु) की यात्रा शामिल है। साथ ही, 6 हजार तीर्थ यात्रियों को काठमांडू (नेपाल) स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की हवाईजहाज से तीर्थ यात्रा (Pilgrimage) भी करवायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन तीर्थ यात्रियों के आवागमन, परिवहन, भोजन, आवास व्यवस्था इत्यादि समस्त व्यवस्थाएं राज्य सरकार द्वारा की जाएगी, जिस पर लगभग 80 करोड़ रुपये का व्यय होने का अनुमान है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवस्थान मंत्री (Devasthan Minister) जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य बजट में प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों का विकास कराने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के 600 मन्दिरों में त्यौहारों पर सजावट के लिए 13 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर की गई है।

780 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा रामेश्वरम् दर्शन का लाभ:

जयपुर से मदुरई एवं रामेश्वरम् (Rameswaram ) हेतु 7 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन में जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर एवं कोटा जिले के लगभग 780 वरिष्ठजन यात्रा कर रहे हैं। इस तीर्थ यात्रा में यात्रियों की देखरेख के लिए हर कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों की अनुदेशक के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही यात्रियों (Pilgrimage) के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए ट्रेन में एक डॉक्टर, 2 नर्सिंग अधिकारी तथा सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।

इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, बालमुकुंदाचार्य, गोपाल शर्मा, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, देवस्थान विभाग की शासन सचिव शैली किशनानी, उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम विकास पुरवार सहित वरिष्ठ तीर्थयात्रीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

तीर्थ यात्री योजना, ऐसे देखे अपना लॉटरी परिणाम: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना में 1933 यात्रियों का हुआ चयन, हवाई यात्रा के लिए 193 और रेल यात्रा के लिए 1740 का चयन
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना (Senior Citizen Pilgrimage Scheme) के तहत स्वायत्त शासन नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में गठित समिति ने मंगलवार को धारीवाल के राजकीय निवास से तीर्थयात्रियों की ऑनलाइन लॉटरी निकाली।

जयपुर। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना (Senior Citizen Pilgrimage Scheme) के तहत स्वायत्त शासन नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में गठित समिति ने मंगलवार को धारीवाल के राजकीय निवास से तीर्थयात्रियों की ऑनलाइन लॉटरी निकाली। इस ऑनलाइन लॉटरी के तहत 1933 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया जिन्हें राज्य सरकार की तरफ से निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।

इस मौके पर धारीवाल ने कम्प्यूटर पर तैयार विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से क्लिक करते हुए जयपुर (Jaipur) जिले से प्राप्त कुल 6 हजार 761 आवेदनों में से 1933 यात्रियों (Pilgrims) का अलग-अलग चयन किया। इस लॉटरी के माध्यम से हवाई तीर्थयात्रा हेतु कुल 193 यात्रियों का तथा रेल से तीर्थयात्रा हेतु 1740 यात्रियों का चयन किया गया। उन्होंने जिले से चयनित समस्त 1933 यात्रियों को निःशुल्क तीर्थयात्रा (Senior Citizen Pilgrimage Scheme) के लिए शुभकामना दी है। लॉटरी प्रक्रिया से तीर्थयात्रियों के चयन के दौरान जिला स्तरीय समिति के अन्य सदस्य वर्चुअल वीसी के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इन स्थानों की करवाई जाएगी यात्रा:

सहायक आयुक्त-प्रथम देवस्थान आकाश रंजन ने बताया कि चयनित 193 तीर्थयात्रियों को पशुपतिनाथ-काठमांडू की यात्रा हवाई जहाज से करवाई जाएगी। इसी प्रकार 1740 यात्रियों को रेल द्वारा रामेश्वरम-मदुरैई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, सम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन-ओमकारेश्वर, गंगासागर (कोलकत्ता), कामाख्या (गुवाहटी), हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च (तमिलनाडु) की यात्रा करवाई जाएगी।

इस दौरान जिला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित एवं सहायक आयुक्त-प्रथम देवस्थान आकाश रंजन उपस्थित रहें।

ऐसे देखे अपना वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना (Senior Citizen Pilgrimage Scheme) का लॉटरी परिणाम :

सबसे पहले देवस्थान विभाग की इस साइट पर क्लिक करें – Devasthan

अब लॉटरी परिणाम पर क्लिक करे।

जो पेज खुला है उस पर आपको अपना जन आधार नंबर, मोबाइल नंबर , पंजीयन क्रमांक या आधार नं डालना है और आपको आपका परिणाम दिख जाएगा।