Rajasthan tourism – The News World 24

राजस्थान बिजनेस समिट और पुरस्कार समारोह आयोजित : राजस्थान ऑल टाइम टूरिस्ट डेस्टिनेशन; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर्यटन विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली मंच – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी (Deputy Chief Minister and Tourism, Art and Culture Minister Diya Kumari) ने समाचार पत्र ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ की ओर से गुरूवार को जयपुर में आयोजित राजस्थान बिजनेस समिट और पुरस्कार समारोह में भाग लिया।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी (Deputy Chief Minister and Tourism, Art and Culture Minister Diya Kumari) ने समाचार पत्र ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ की ओर से गुरूवार को जयपुर में आयोजित राजस्थान बिजनेस समिट और पुरस्कार समारोह (Rajasthan Business Summit and Award Ceremony) में कहा कि राजस्थान पर्यटन (Rajasthan tourism) के विकास में निजी क्षेत्र ने अत्यंत महत्वपूर्ण और शानदार योगदान दिया है। सरकार पर्यटन व्यवसाय नहीं कर सकती अपितु एक फेसिलिटेटर के रूप में काम कर सकती है। सरकार सुविधाओं का विकास कर सकती है, जो किया जा रहा है।

सरकार रोड बनवा सकती है, रेल, बस, हवाई सुविधाओं का विकास कर सकती है, जो नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटक स्थलों के संरक्षण का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि विश्व में क्लाइमेट चेंज हुआ है। पहले कहा जाता था कि राजस्थान में ऑफ सीजन मे पर्यटन (tourism) संभव नहीं है लेकिन इस परसेप्शन को  बदलने की आवश्यकता है। राजस्थान में ऑफ सीजन में भी पर्यटन संभव है। राजस्थान ऑल टाइम टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Rajasthan is an all time tourist destination) है।

दिया कुमारी ने पर्यटन विकास की नई संभावनाओं के लिए आमजन का नये विचार, थीम, इनोवेशन के साथ आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन (tourism) विकास के नये आइडिया को प्रोत्साहित करेगी, साल में कम से कम एक— दो बार आईफा जैसे आयोजन होते रहने चाहिए। राजस्थान में कन्सर्ट टूरिज्म, कॉन्फ्रेंस टूरिज्म की बहुत संभावनाएं है। आज के दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर्यटन विकास के  लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली मंच हैं।

इससे पूर्व पर्यटन कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख शासन सचिव तथा आरटीडीसी अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि राज्य में ऐतिहासिक स्मारकों से आगे भी पर्यटन (tourism) के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक सम्भावनाएं हैं, जिन पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में हमारा प्रदेश तेजी से आगे बढ़ते हुए दुनिया के पर्यटन का सिरमौर बन रहा है।

प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से ट्राइबल ट्यूरिज्म सर्किट (Tribal Tourism Circuit) पर अच्छा काम किया जा रहा। इसी प्रकार धार्मिक पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन, वन्य पर्यटन भी पर्यटन (tourism) के अत्यंत बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप उभर रहे हैं। राजस्थान का फूड, हेरिटेज, म्यूजिक, फोक कल्चर सब कुछ अलग तरह की संभावनाओं को समाहित किये हुए है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की हवेलियों जैसी अद्भुत सांस्कृतिक विरासत राजस्थान पर्यटन को समृद्ध करती है और पर्यटन क्षेत्र में नये द्वारा खोलती है।  प्रदेश में पर्यटन के विभिन्न नए क्षेत्र उभर रहें हैं।

राजेश यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पर्यटन इकाई नीति— 2024 (Tourism Unit Policy – 2024) लागू की गई है जिसमें निवेशकों के लिए कई प्रोत्साहन प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सरकार दो नई नीतियां लेकर आ रही हैं। यह पहली राजस्थान पर्यटन नीति है जिसमें समग्र पर्यटन अवसंरचना, रोजगार सृजन और अनुभव आधारित पर्यटन पर जोर दिया गया है। राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति में राजस्थान को एक वैश्विक फिल्म शूटिंग हब बनाये जाने पर कार्य किया जाएगा।

पर्यटन आयुक्त​ रूक्मणि रियार ने पर्यटन क्षेत्र में राजस्थान की क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजस्थान घरेलू और विदेशी पर्यटकों के मामले में भारत में 5वें स्थान पर है।

रियार ने कहा कि राजस्थान पर्यटन  (tourism) की खासियतें इसकी विविधताओं में निहित हैं जिनमें ऐतिहासिक किले, महल, रेगिस्तान, झीलें, वन्यजीव अभ्यारण्य, धार्मिक स्थल और ग्रामीण पर्यटन शामिल हैं।  उन्होंने कहा कि राजस्थान को ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’, ‘लक्ज़री टूरिज्म’ और ‘हेरिटेज टूरिज्म’ के लिए सबसे पसंदीदा जगह के रूप में जाना जाता है। इसके अतिरिक्त राज्य मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंसेस और एग्जीबिशन (MICE) के लिए भी एक केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की खासियत है कि इस राज्य में अपनी विरासत का संरक्षण किया जा रहा है और इस विरासत को सहेजते हुए राजस्थान आज वैश्विक व राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

भारत पर्व-2025: भारत पर्व में राजस्थानी बावर्चियों ने लगाया देशी तड़का, खानसामों ने सिखाएं राजस्थानी व्यंजन बनाने के गुर
भारत पर्व-2025 (Bharat Parv-2025) में राजस्थान के बावर्चियों ने देशी व्यंजनों का तड़का लगा पर्व में उपस्थित दर्शकों को राजस्थानी व्यंजन बनाने के गुर सिखाए।

जयपुर। नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला (Red Fort) प्रांगण में आयोजित छह दिवसीय भारत पर्व-2025 (Bharat Parv-2025) में राजस्थान के बावर्चियों (Cooks) ने देशी व्यंजनों का तड़का लगा पर्व में उपस्थित दर्शकों को राजस्थानी व्यंजन बनाने के गुर सिखाए।

भारत पर्व (Bharat Parv) में स्थापित किये गए किचन स्टुडियो में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा पूसा संस्थान के होटल मैनेजमेंट के सहयोग से अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों का लाइव किचन डेमोस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। इस कड़ी में बाबुलाल और उनके भाई दो अन्य रसोइयों ने राजस्थान की दो विशेष डिशेज मिर्ची बड़ा और मावे की कचौरी बनाने का सजीव प्रदर्शन किया और उनकी रेसिपी भी विस्तार से बताई। स्टूडियों मे उपस्थित दर्शकों एवं व्यंजन प्रेमियों द्वारा सजीव प्रदर्शन में बनाए गए राजस्थानी व्यंजन को चखने के उपरांत उसकी प्रशंसा की।

राजस्थान के इन खानसामों ने अपने देशी व ग्रामीण अंदाज में मिर्ची बड़ा और मावे की कचोरी बनाने की पूरी विधि को रोचक अंदाज में दर्शाते हुए कहा कि राजस्थान में मशहूर तीज (Teej) व त्यौहार (Festival) के साथ ही मौसम व ऋतुओं और आंचलिक परिवेश के अनुसार अपने खास व्यंजन बनाये जाते है तथा रेगिस्तानी  प्रधान प्रदेश  होने से यहाँ  के खान-पान का अपना एक अलग ही जायका है।

राजस्थानी व्यंजनों के स्वाद की धूम:

भारत पर्व (Bharat Parv) में लगाए गए राजस्थान के खानपान के स्टाॅल पर प्रदेश के प्रमुख व्यंजन दाल बाटी चूरमा, राजस्थानी थाली, गट्टे की सब्जी, प्याज और मावे की कचौरी, बाजरे की खिचड़ी और रोटी, मूंग की दाल का हलवा, पाव भाजी जैसे व्यंजनों की खूब बिक्री हो रही है। इसके स्वाद और खुशबू से आगंतुक इन व्यंजनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

राजस्थान पर्यटन के स्टाॅल पर लगी दर्शकों की भीड़:

भारत पर्व (Bharat Parv) में राजस्थान पर्यटन (Rajasthan Tourism) के स्टाॅल पर भारी भीड़ देखी जा रही है। स्टाॅल के सामने पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न अंचलों से बुलाए गए कलाकारों द्वारा चरी नृत्य, गैर नृत्य, कठपुतली का सजीव  प्रदर्शन, कच्छी घोड़ी और कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुतियां दर्शकों को अपनी ओर आकर्शित कर रही हैं। नृत्यों के आनंद में सराबोर होते हुए दर्शक कलाकारों के साथ नृत्य करते तथा सैल्फी लेते दिखाई दिए।

राजस्थान टूरिज्म को मिला सर्वश्रेष्ठ डिजाइन और सजावट का पुरस्कार, राजस्थान अपने महलों, विरासत स्थलों, इंफ्रास्ट्रक्चर व इको-टूरिज्म आदि के लिए प्रसिद्ध – उप मुख्यमंत्री
राजस्थान टूरिज्म (Rajasthan Tourism) को मिला सर्वश्रेष्ठ डिजाइन और सजावट का पुरस्कार।

जयपुर। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को मुम्बई ओटीएम समापन और पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि राजस्थान अपने महलों, विरासत स्थलों, इंफ्रास्ट्रक्चर व इको-टूरिज्म आदि के लिए प्रसिद्ध है। ओटीएम में पर्यटन विभाग की भागीदारी ने राजस्थान में विदेशी पेशेवरों के लिए पर्यटन विकास के दरवाजे खोल दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने मुम्बई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में कहा कि ओटीएम एशिया में अग्रणी ट्रैवल ट्रेड शो है। इसका आयोजन इस बार 8 से 10 फरवरी तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया है। राजस्थान पर्यटन (Rajasthan Tourism) को इससे काफी बढ़ावा मिलेगा ।

जी-20 बैठकों की मेजबानी में महत्वपूर्ण भूमिका-

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान पर्यटन (Rajasthan Tourism) ने कई शहरों में जी-20 बैठकों की मेजबानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उदयपुर, जोधपुर और जयपुर में राज्य की पर्यटन क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने और बढ़ावा देने के लिए भारत के एमआईसीई हब के रूप में राजस्थान की छवि को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि राजस्थान में पर्यटन और संबद्ध उद्योग और व्यापार राज्य की अर्थव्यवस्था का लगभग 14 प्रतिशत हिस्सा है और रोजगार सृजन, क्षेत्रीय विकास, बुनियादी ढांचे के विकास और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने आदि जैसे आर्थिक लाभ प्रदान करता है। 2022 में, राज्य ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए घरेलू और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए 7वां स्थान हासिल किया। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में राज्य में आने वाले आगंतुकों की संख्या काफी रही। 17.90 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटकों की मेजबानी, साथ ही लगभग 17 लाख विदेशी आगंतुकों का आगमन, मेहमानों की विविध श्रृंखला को दर्शाता है।

राजस्थान टूरिज्म (Rajasthan Tourism) को सर्वश्रेष्ठ डिजाइन और सजावट का पुरस्कार-

ओटीएम में राजस्थान टूरिज्म को सर्वश्रेष्ठ डिजाइन और सजावट का पुरस्कार मिला। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने खुशी जताई।

ट्रैवल एजेंट्स ने राजस्थान पर्यटन (Rajasthan Tourism) के विकास में गहरी रुचि दिखाई-

राजस्थान के पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों और ट्रैवल एजेंट्स ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की और राजस्थान पर्यटन (Rajasthan Tourism) के विकास में गहरी रुचि दिखाई। इस आयोजन में पूरे राजस्थान से ट्रैवल एजेंटों ने भाग लिया।

41 वाँ भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राजस्थान मण्डप नए रूप-रंग के साथ शुरू, राजसीको के चेयरमैन ने किया उद्घाटन
भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष की थीम ‘‘वोकल फोर लोकल, लोकल फोर ग्लोबल’’ के अनुरूप राजस्थान मंडप (Rajasthan Pavilion) नए रूप-रंग के साथ प्रारंभ हुआ।

जयपुर। नई दिल्ली (New Delhi) के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) में सोमवार को शुरू हुए चौदह दिवसीय भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (International Trade Fair of India) में इस वर्ष की थीम ‘‘वोकल फोर लोकल, लोकल फोर ग्लोबल’’ के अनुरूप राजस्थान मंडप (Rajasthan Pavilion) नए रूप-रंग के साथ प्रारंभ हुआ।

राजस्थान मंडप (Rajasthan Pavilion) का उद्घाटन राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसीको) (Rajasthan Small Industries Corporation (RAJSICO)) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने किया। मेला के पहले दिन ही राजस्थान मंडप (Rajasthan Pavilion) राजस्थानी कला और संस्कृति के प्रतीक रूप में दर्शकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

उद्घाटन के अवसर पर राजीव अरोड़ा ने कहा कि व्यवसाय जगत और जनता के बीच राजस्थान राज्य सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (राजसीको) ने प्रगति मैदान मे जो राजस्थान पवेलियन (Rajasthan Pavilion) स्थापित किया है वह देश विदेश से आए व्यापारियों और दर्शकों के लिए राजस्थान को समझने और वहां निवेश करने के नए अवसरों को समझने का मौका प्रदान करेगा।

राजसीको की प्रबंध निदेशक डॉ. मनीषा अरोड़ा ने कहा कि इस बार ट्रेड फेयर में आरएसआईसी के साथ-साथ रीको, बीआईपी और उद्योग विभाग भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि B2B और B2C घटकों के साथ यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला सबसे बड़े एकीकृत व्यापार मेलों में से एक हैं जिसमें भारत के लगभग सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस मेगा आयोजन में भाग ले रहे हैं।

राजस्थान मण्डप (Rajasthan Pavilion) के निदेशक दिनेश सेठी ने बताया कि मंडप में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापार मेले में भाग लेने आये उद्यमियों द्वारा लगभग 27 स्टालों का प्रदर्शन किया है। जिसमें राजस्थान के विश्व प्रसिद्व हस्तशिल्प उत्पादों को विशेष रूप से देश-विदेश में धूम मचाने वाली राजस्थानी हस्तशिल्प (Rajasthani handicraft) वस्तुओं में लाख की चूड़ियाॅ, महिलाओं के श्रृंगार के विविध आईटम्स, टैैक्सटाईल्स का सामान, चद्दरे और मोजड़ियों के उत्पादों के स्टाॅल शामिल है।

मंडप के मुख्य द्वार पर राजस्थान पर्यटन (Rajasthan Tourism) द्वारा एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया है जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। मंडप (Rajasthan Pavilion) स्थल पर रीको, रूड़ा और राजस्थली द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा उद्योगों और हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का विवरण प्रदर्शित किया है।

उद्घाटन के अवसर पर राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन किया और अपनी कला का सजीव प्रदर्शन कर आगंतुकों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान मंडप (Rajasthan Pavilion) के उद्घाटन के दिन विशेष अतिथियों में स्लोवाकिया के राजदूत महामहिम राबर्ट मैक्सियन, अफगानिस्तान के उप राजदूत कादिर शाह, केन्या के राजनायिक पैट्रिक ओमिनियो सहित व्यापार और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भ्रमण किया।

उत्सव पोर्टल पर राज्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी: राजस्थान को चुना गया सर्वश्रेष्ठ राज्य, आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के आधार पर मिला प्रथम स्थान
पर्यटन मंत्रालय (Ministry of Tourism) , भारत सरकार द्वारा उत्सव पोर्टल (Utsav Portal) पर जारी सूची में राजस्थान (Rajasthan) को सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है।

जयपुर। पर्यटन मंत्रालय (Ministry of Tourism) , भारत सरकार द्वारा उत्सव पोर्टल (Utsav Portal) पर जारी सूची में राजस्थान (Rajasthan) को सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है। पर्यटन स्थलों को वैश्विक पटल पर लाने और पर्यटकों की मदद के लिए उत्सव पोर्टल (Utsav Portal) का शुभारंभ किया है।

राजस्थान को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के आधार पर प्रथम स्थान मिला है। राजस्थान ने सर्वाधिक 22 मेलों और उत्सवों से संबंधित समस्त सूचनाओं को उत्सव पोर्टल वेबसाइट (Utsav Portal Website) )पर अपलोड किया है। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसमें हिस्सा लिया।

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने प्रदेश की अव्वल रैंकिंग पर खुशी जताते हुए कहा कि राजस्थान पर्यटन देश-दुनिया में मिसाल पेश कर रहा है। राजस्थान को पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की और से जारी सूची में सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना जाना प्रदेशवासियों और राजस्थान पर्यटन (Rajasthan Tourism) के लिए गर्व की बात है। पर्यटन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाओं विकसित कर रही है।

राजस्थान अपने समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों, प्रसिद्ध मंदिरों, प्राचीन दुर्गों, महलों, स्वादिष्ट व्यंजन और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देश दुनिया में जाना जाता है। राजस्थान में श्री गोविंद देवजी और मोती डूंगरी गणेश मंदिर (Moti Dungri Ganesh Mandir)

(जयपुर) जैसे कई धार्मिक स्थलों के लाइव दर्शन लिंक के अलावा पुष्कर मेला (Pushkar Mela) (अजमेर), मेवाड़ उत्सव (उदयपुर), तीज उत्सव (Teej Utsav) (जयपुर), कुंभलगढ़ उत्सव (राजसमंद), ब्रज होली महोत्सव (Braj Holi Festival)  (भरतपुर), गण्गौर उत्सव (Gangaur Utsav) (जयपुर), मरू महोत्सव (Maru Mahotsav)  (जैसलमेर) जैसे कई मेलों और उत्सवों की सूचना पोर्टल (Utsav Portal) पर दर्ज की गई है।

उत्सव पोर्टल (Utsav Portal) पर जारी सूची में राजस्थान को प्रथम स्थान मिला है। इसी प्रकार जारी सूची में केरला को दूसरा, उत्तर प्रदेश को तीसरा व अंडमान और निकोबार को चौथा स्थान मिला है।

उल्लेखनीय है कि उत्सव पोर्टल (Utsav Portal) वेबसाइट एक डिजिटल पहल है। इसे पर्यटन मंत्रालय, केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के समय वर्ष 2021 में शुरू किया था। इसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में लोकप्रिय बनाने, मेलों, त्योहारों और प्रमुख मंदिरों में होने वाली पूजा-अर्चना, आरती, का लाइव प्रसारण करना है, ताकि लोग घर बैठे इनका आनंद उठा सकें। साथ ही उन्हें आगामी यात्रा कार्यक्रम को बनाने में आसानी हो।

उत्सव पोर्टल (Utsav Portal) पर पर्यटन संबंधित संपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध हो रही है। पोर्टल पर आधिकारिक सोशल मीडिया लिंक, आधिकारिक वेबसाइटें, विवरणिका और आयोजन समिति के संपर्क विवरण और हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आसानी से गंतव्य तक पहुंचने की जानकारी प्रदान की जा रही है। इससे पर्यटकों को पर्यटन स्थलों तक पहुंचने की योजना बनाने में सहायता मिल रही है। वेबसाइट पर 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न धार्मिक मंदिरों पूजा-आरती, पर्यटन स्थलों, कार्यक्रमों, मेलों और उत्सवों के लाइव दर्शन की जानकारी दी गई है।