mid-day meal program – The News World 24

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का शुभारंभ: कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को होगा दूध वितरण, राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को दो सैट यूनिफॉर्म के लिए कपड़ा निःशुल्क वितरित
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना (Chief Minister Bal Gopal Yojana) एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना (Chief Minister Free Uniform Distribution Scheme) का शुभारंभ किया।

जयपुर। मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना (Chief Minister Bal Gopal Yojana) एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना (Chief Minister Free Uniform Distribution Scheme) का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म (Uniforms) वितरित की।

गहलोत ने कहा कि राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा एक समान यूनिफॉर्म (Chief Minister Free Uniform Distribution Scheme) पहनने से विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों और समाज में समानता का संदेश जाएगा और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इस दिशा में दोनों ही योजनाएं महत्वपूर्ण कदम हैं।

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि अब शिक्षक और अभिभावक सुनिश्चित करें कि यूनिफॉर्म (Chief Minister Free Uniform Distribution Scheme) जल्द सिलवाएं और विद्यार्थी विद्यालय में नियमित यूनिफॉर्म पहनकर आएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन तथा क्रियान्वयन में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिक्षक सुनिश्चित करें कि इन योजनाओं से एक भी विद्यार्थी वंचित नहीं रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक 1.35 लाख नौकरियां दी गई हैं। करीब 1.25 लाख प्रक्रियाधीन हैं और एक लाख की बजट में घोषणा की गई है। गत तीन वर्षों में 211 महाविद्यालय और कई विश्वविद्यालय शुरू हुए हैं। देश के बड़े शिक्षण संस्थान भी प्रदेश में स्थापित हो चुके हैं। राजकीय विद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर विद्यार्थियों को दक्षता आधारित रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

गहलोत ने समारोह में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना तथा निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना (Chief Minister Free Uniform Distribution Scheme) के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के तृतीय फेज के मोबाइल एप, दक्षता आधारित डिजिटल रिपोर्ट कार्ड तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में बाल वाटिका की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ के पोस्टर का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत राज्य में मिड-डे मील कार्यक्रम (Mid-Day Meal Program) से लाभान्वित राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पाउडर मिल्क से तैयार दूध मंगलवार और शुक्रवार को उपलब्ध कराया जाएगा। दूध का वितरण प्रार्थना सभा के बाद होगा। अध्यापक, अभिभावक या स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य स्वयं दूध चख कर गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। योजना पर राज्य सरकार द्वारा 476.44 करोड़ रूपए वहन किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना (Chief Minister Free Uniform Distribution Scheme) अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को ड्रेस के 2 सैट के लिए कपड़ा मिलेगा। सिलाई के लिए प्रति विद्यार्थी 200 रूपए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। कक्षा एक से 8 तक राजकीय विद्यालयों में करीब 67.58 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। योजना पर 500.10 करोड़ रूपए खर्च होंगे।

शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि बच्चों के लिए दूध के समान कोई औषधि नहीं है। एक समान यूनिफॉर्म से विद्यार्थियों में समानता का विचार बढ़ेगा।

मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि दोनों योजनाएं स्वस्थ-समृद्ध राजस्थान की परिकल्पना साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। समस्त अधिकारी व जिला कलक्टर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

समारोह में मुख्यमंत्री निवास पर प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, निदेशक माध्यमिक शिक्षा गौरव अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्रीगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, समस्त जिला कलक्टर, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।