Dousa – The News World 24

पीएम मोदी पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर का करेंगे उद्घाटन, राजस्थान में चार नए मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला भी रखेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर का उद्घाटन करेंगे और राजस्थान के बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा जिलों में चार नए मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) की आधारशिला भी रखेंगे। File Photo PM

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिल्ली से सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर का उद्घाटन करेंगे और राजस्थान के बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा जिलों में चार नए मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) की आधारशिला भी रखेंगे। ये नवीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिरोही(Sirohi), हनुमानगढ़(Hanumangarh), बांसवाड़ा एवं दौसा जिला मुख्यालयों पर बन रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम गुरुवार को सुबह 11 बजे जयपुर के सीतापुरा स्थित केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट) (CIPET)में होगा।

1300 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 4 नए मेडिकल कॉलेज (Medical College):

सिरोही, हनुमानगढ़, बांसवाड़ा (Banswara) एवं दौसा (Dousa) जिला मुख्यालयों में पर बन रहे इन चार चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रत्येक की लागत 325 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र तथा राज्य सरकार के बीच 60:40 के अनुपात में लागत वहन की जाएगी। इस तरह चारों मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) के निर्माण में राज्य सरकार 520 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इन महाविद्यालयों में शैक्षणिक भवन, रेजीडेंट, नर्सेज व इंटर्न छात्रावास, प्राचार्य निवास, शिक्षक आवास तथा खेलकूद मैदान का निर्माण किया जाएगा। इन नवीन मेडिकल कॉलेजों (Medical College) के आरंभ होने से चारों जिलों में 1060 बेड्स की वृद्धि होगी। 20 नवीन ऑपरेशन थिएटरों की सुविधा होगी तथा लगभग 15 तरह की अतिरिक्त विशिष्टताओं में भी वृद्धि हो सकेगी। नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से सिरोही, हनुमानगढ़, बांसवाड़ा एवं दौसा जिलों में स्थानीय स्तर पर आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही मेडिकल छात्रों को भी जिलों में ही प्रैक्टिकल क्लिनिकल ट्रेनिंग मिल सकेगी।

शीघ्र ही शुरू होंगे 16 नए मेडिकल कॉलेज (Medical College):

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय प्रवर्तित योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत राज्य में कुल 15 नए चिकित्सा महाविद्यालयों का निर्माण किया जाना है। ये मेडिकल कॉलेज श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, हनुमानगढ़, बांसवाड़ा, दौसा, नागौर, करौली, टोंक, बूंदी, बारां, सवाईमाधोपुर, अलवर, झुंझुनूं एवं जैसलमेर में बनने हैं। विशेष बात ये है कि योजना के तहत पूरे देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज (Medical College) बनने हैं जिनमें 20 प्रतिशत यानी 15 केवल राजस्थान में बन रहे हैं। इसी योजना के दूसरे चरण में धौलुपर चिकित्सा महाविद्यालय प्रस्तावित है जबकि प्रथम चरण के 7 मेडिकल कॉलेज भरतपुर, चूरू, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, बाड़मेर एवं सीकर में संचालित हैं।

कार्यक्रम में ये होंगे शामिल:

जयपुर में मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, केंद्रीय रसायन एवं ऊर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खुबा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, बगरु विधायक श्रीमती गंगादेवी, जयपुर ग्रेटर महापौर श्रीमती शील धाबाई भी उपस्थित रहेंगी।

सिरोही में कार्यक्रम में खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया, सांसदगण नीरज डांगी, देवजी पटेल, विधायक संयम लोढ़ा व अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। हनुमानगढ़ में कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, सांसद निहालचंद, विधायक विनोद कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। बांसवाड़ा में जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, सांसद कनकमल कटारा एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। वही दौसा में शिलान्यास कार्यक्रम में उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, सांसदगण किरोड़ीलाल मीणा, रामकुमार वर्मा, श्रीमती जसकौर मीणा, विधायक मुरारी लाल मीणा एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।