Camel Mahotsav – The News World 24

ऊंट महोत्सव- 2024: तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन, रायसर के रेगिस्तानी धोरों में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताए
बीकानेर में आयोजित तीन दिवसीय ऊंट महोत्सव (Camel Festival) का समापन रविवार को हुआ।

जयपुर। बीकानेर (Bikaner) में आयोजित तीन दिवसीय ऊंट महोत्सव (Camel Festival) का समापन रविवार को हुआ। देश-दुनिया में मशहूर ऊंट महोत्सव के अंतिम दिन, महोत्सव की सभी गतिविधियां रायसर के धोरों पर आयोजित की गई। महोत्सव (Camel Festival) को लेकर स्थानीयों और देशी-विदेशी सैलानियों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। दिनभर रायसर के धोरों में मेले जैसा माहौल बना रहा। विदेशी पर्यटकों ने सभी कार्यक्रमों को उत्साह से देखा और चिरस्थायी याद के लिए अपने कैमरों में कैद किया। वहीं कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों सहित स्थानीय लोग रायसर पहुंचे और रायसर के धोरों पर खिली धूप के बीच उन्होंने प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। यहां लगाया गया हॉट एयर बैलून भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

मटका रेस रही रोचक

महोत्सव (Camel Festival) के दौरान महिलाओं के मध्य मटका रेस का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं अपने सिर पर इडाणि रखकर पानी से भरा मटका लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दौरान लोगों ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।

रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र

महोत्सव (Camel Festival) के दौरान भारतीय एवं विदेशी पुरूष-महिलाओं के मध्य रस्सा-कस्सी की प्रतियोगिता हुई जिसमें दोनो टीमों के प्रतिभागियों ने अपनी जोर आजमाई की, साथ ही कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, टिब्बा रेस (भारतीय और विदेशी पर्यटकों के बीच) साफ़ा बांध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सैलानियों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया।

वहीं रायसर के रेगिस्तानी धोरों में पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक स्व. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह को पुष्पांजलि के लिए सैंड आर्ट एग्जिबिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रेगिस्तानी धोरों में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

सेलिब्रिटी नाइट में भारतीय पॉप और लोक संगीत का मिश्रण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत गायक राहुल के शिव तांडव गायन के साथ हुई।

कार्यक्रम में गायका रेणुका पंवार ने हरियाणवी गाने बावन गज का दामन… से अपने गानों की शुरुआत की। उन्होंने एक के बाद एक सोना बाबू…, चटक-मटक…, हट जा ताऊ…, छम्मक छल्लो… मैं नागिन डांस…,दिल लेना दिल देना सौदा…मेरा छूमका उठाके के लाया…आजा नच ले मेरे यार तू नच ले… तू साज साज धरदे..मटका फोड़ेगी.. रानी हो तेरा लाया में लाल सरारा… सहित अन्य गानों की शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में शमा बांध दिया। वहीं उनके द्वारा 22 जनवरी राम की प्राण प्रतिष्ठा को समर्पित गीत अयोध्या नगरी सजने लगी है…ने माहौल भक्तिमय कर दिया।

वहीं लोकप्रिय संगीतकार सुल्ताना ’नूरा सिस्टर्स’ की शानदार प्रस्तुति से रायसर के धोरों का सर्द माहौल सूफियाना बन गया। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर स्थानियों सहित विदेशी भी अपने आपको थिरकने से रोक नहीं सके। उन्होंने अल्ला हु-अल्ला हु…, टुंग टुंग बाजे… परदे में रहने दो…, कोई हसीना जब रूठ जाती है…, कुछ लोग भूल जाते है कुछ याद रहते है…. में यार का दीवाना मेरा यार ही खुदा…, अली अली….तुम्हे दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी…..कभी दिल किसी से लगा कर तो देखो…यह जो हल्का हल्का सरूर है.. सहित एक से बढ़कर एक अद्भुत और अविस्मरणीय प्रस्तुतियों में संस्कृति की जीवंतता उत्सव की एक माला बनकर मंच पर उतरी। सुर, लय और ताल के भव्य आयोजन में उल्लास भरा रहा। कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ लाइट्स के फ्यूजन में सूफी संगीत, प्रेम, के साथ कई भाव नजर आयें।

कार्यक्रम के अंत में लोक कलाकारों की अग्नि नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने लोगों में उत्साह और रोमांच भर दिया।

ऊंट महोत्सव-2024: ऊंट महोत्सव का हेरिटेज वॉक के साथ हुआ आगाज, कालबेलिया और नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमें पर्यटक
हेरिटेज वॉक (Heritage Walk) के साथ बीकानेर जिले में चल रहें तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का उत्साह शुक्रवार को अपने चरम पर रहा।

जयपुर। हेरिटेज वॉक (Heritage Walk) के साथ बीकानेर (Bikaner) जिले में चल रहें तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव (Camel Mahotsav) का उत्साह शुक्रवार को अपने चरम पर रहा। उत्सव के पहले दिन देशी-विदेशी सैलानी लोक संस्कृति के इस जश्न में डूबे नजर आए। उत्सव की शुरुआत रामपुरिया हवेली से हुई। हेरिटेज वॉक (Heritage Walk) में सजे-धजे ऊंट, रोबीले और पारम्परिक रंग बिरंगी वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं और लोक कलाकारों ने शिरकत की। हेरिटेज वॉक (Heritage Walk) में स्थानीय लोगों ने भी लोक कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया, साथ ही गेर , कालबेलिया और नगाड़ों की थाप पर विदेशी पर्यटक भी थिरकते नजर आए।

इस दौरान हेरिटेज रूट की हवेलियों की बारीक नक्काशी देखकर पर्यटक अभिभूत हुए। उनमें पूरे दृश्य को अपने-अपने कैमरों में कैद करने की होड़ सी दिखी। स्थानीय लोक कलाकारों ने लोक गीतों के साथ रम्मतों के दौरान गाए जाने वाले गीत प्रस्तुत किए और नृत्य करते हुए यहां की संस्कृति से रूबरू करवाया। लोगों में लोक कलाकारों के साथ सेल्फी लेने का क्रेज भी देखा गया। वॉक के दौरान शहरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और रंगोली सजाकर मेहमानों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

हेरिटेज वॉक (Heritage Walk) के दौरान शहरी परकोटे में उत्सव का माहौल बन गया। हेरिटेज वॉक (Heritage Walk) को देखने के लिए अल—सुबह ही बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे। हेरिटेज वॉक (Heritage Walk) का रामपुरिया हवेली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राव बीकाजी की टेकरी पर पंहुच कर समापन हुआ।

बीकाजी की टेकरी पर पर्यटन विभाग द्वारा प्रतिभागियों के लिए रंगोली, मेहंदी एवं ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, साथ ही विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

ऊंट महोत्सव – 2024: 12 से 14 जनवरी तक बीकानेर में होगा ऊंट महोत्सव का आयोजन, अग्नि और ऊंट नृत्य होंगे प्रमुख आकर्षण का केंद्र, सेलिब्रिटी नाइट में नूरा सिस्टर्स और रेणुका पंवार देंगी प्रस्तुतियां
रेगिस्तान के जहाज को समर्पित विश्व विख्यात ऊंट महोत्सव-2024 (Camel Mahotsav – 2024) का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक बीकानेर में किया जाएगा।

जयपुर। रेगिस्तान के जहाज को समर्पित विश्व विख्यात ऊंट महोत्सव-2024 (Camel Mahotsav – 2024) का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक बीकानेर (Bikaner) में किया जाएगा। इस वर्ष ऊंट महोत्सव की थीम ‘आइकंस ऑफ़ बीकानेर’ (बीकानेर के प्रतीक) रखी गई है। यह थीम तय करने का उद्देश्य विशेष रूप से स्थानीय लोगों की कला और शिल्प कौशल को बढ़ावा देना है। तीन दिवसीय ऊंट महोत्सव का आगाज 12 जनवरी को होगा। इस आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग और बीकानेर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। महोत्सव (Camel Mahotsav) के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विश्व विख्यात कलाकार विभिन्न कलाओं की  शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय ऊंट वर्ष (international year of the camel) घोषित किया है। इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव (Camel Mahotsav) पहले की तुलना में और अधिक भव्य और शानदार तरीके से आयोजित कर रहा है। देशी-विदेशी पर्यटक इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा अपनी भागीदारी निभाएं इसके लिए स्थानीय कलाकार एवं अन्य सेलिब्रिटीज द्वारा ऊंट महोत्सव (Camel Mahotsav) में पधारने की अपील के वीडियो प्रसारित किये जा रहे है। सोशल मीडिया, पर्यटन विभाग की वेबसाईट सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म माध्यम से प्रसारित इन विडियोज एवं अन्य माध्यमों से पर्यटन विभाग द्वारा ऊंट महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से इस आयोजन के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किये गये हेै। ताकि महोत्सव में शिरकत करने वाले  पर्यटक यहां से सुखद एवं  अविस्मरणीय यादों के साथ लौटे।

यह रहेगा कार्यक्रम

12 जनवरी को-

महोत्सव (Camel Mahotsav) का आगाज सुबह 9.00 बजे रामपुरिया हवेली से बीकाजी की टेकरी तक हेरिटेज वॉक से होगा। इसके बाद बीकाजी की टेकरी पर रंगोली, मेहंदी एवं ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2.00 बजे से लक्ष्मी निवास पैलेस से तीर्थम सर्किल तक निकलने वाली बीकानेर कार्निवल प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं रात्रि 7.00 बजे धरणीधर स्टेडियम में सिटी वाइब्स कार्यक्रम में कला और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। साथ ही फ्यूजन शो में कंटेंपरेरी आर्ट, संगीत और स्थानीय व्यंजन भी प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इस दौरान राजस्थानी लाफ्टर शो में मुरारी लाल पारीक सभी श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। वहीं दम्मानी चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, कला प्रदर्शनी सहित स्थानीयों पर्यटकों के लिए पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

13 जनवरी को-

राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी) में सुबह 10 बजे से ऊंट डांस, ऊंट फर कटिंग, ऊंट श्रृंगार, ऊंट दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगितों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीई) में हॉर्स शो सहित विभिन्न  गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं शाम 4 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आइकन्स ऑफ बीकानेर प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों में से मिस्टर बीकानेर, मिस मरवण, मिसिज़ बीकाणा और ढोला-मरवण का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान कला प्रदर्शनी एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही रात्रि 7 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में फैशन वॉक और फोक नाइट ‘संस ऑफ सॉइल’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्व विख्यात लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

14 जनवरी को-

रायसर के रेगिस्तानी धोरों में सुबह 9 बजे से ग्रामीण खेलों के तहत रस्साकशी, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, महिला मटका रेस, टिब्बा रेस (भारतीय और विदेशी पर्यटकों के बीच) सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसी दौरान भारतीय परंपराओं से विदेशी पर्यटकों का विवाह और विदेशी पर्यटकों के लिए पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। रायसर के रेगिस्तानी धोरों में दोपहर 1ः30 बजे से साहसिक गतिविधियाँ और सैंड आर्ट एग्जिबिशन, हैंडीक्राफ्ट, फूड बाजार, ड्यून बशिंग (रेत में गाड़ी चलाना), हॉट एयर बैलून, कैमल और कैमल कार्ट सफारी (ऊंट और ऊंट गाड़ी सफ़ारी) सहित विभिन्न गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी, साथ ही घुड़दौड़ और घोड़ों का नृत्य भी इस बार अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव (Camel Mahotsav) की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं शाम 6 बजे से रायसर के रेगिस्तानी धोरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पुष्पांजलि के तहत सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन किया जाएगा। सेलिब्रिटी नाइट में भारतीय पॉप और लोक संगीत का मिश्रण देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में अग्नि नृत्य के साथ- साथ सेलिब्रिटी सुल्ताना (नूरा सिस्टर्स) और रेणुका पंवार अपनी कला की शानदार प्रस्तुतियां देेंगे।