Camel Mahotsav – 2024 – The News World 24

ऊंट महोत्सव – 2024: 12 से 14 जनवरी तक बीकानेर में होगा ऊंट महोत्सव का आयोजन, अग्नि और ऊंट नृत्य होंगे प्रमुख आकर्षण का केंद्र, सेलिब्रिटी नाइट में नूरा सिस्टर्स और रेणुका पंवार देंगी प्रस्तुतियां
रेगिस्तान के जहाज को समर्पित विश्व विख्यात ऊंट महोत्सव-2024 (Camel Mahotsav – 2024) का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक बीकानेर में किया जाएगा।

जयपुर। रेगिस्तान के जहाज को समर्पित विश्व विख्यात ऊंट महोत्सव-2024 (Camel Mahotsav – 2024) का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक बीकानेर (Bikaner) में किया जाएगा। इस वर्ष ऊंट महोत्सव की थीम ‘आइकंस ऑफ़ बीकानेर’ (बीकानेर के प्रतीक) रखी गई है। यह थीम तय करने का उद्देश्य विशेष रूप से स्थानीय लोगों की कला और शिल्प कौशल को बढ़ावा देना है। तीन दिवसीय ऊंट महोत्सव का आगाज 12 जनवरी को होगा। इस आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग और बीकानेर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। महोत्सव (Camel Mahotsav) के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विश्व विख्यात कलाकार विभिन्न कलाओं की  शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय ऊंट वर्ष (international year of the camel) घोषित किया है। इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव (Camel Mahotsav) पहले की तुलना में और अधिक भव्य और शानदार तरीके से आयोजित कर रहा है। देशी-विदेशी पर्यटक इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा अपनी भागीदारी निभाएं इसके लिए स्थानीय कलाकार एवं अन्य सेलिब्रिटीज द्वारा ऊंट महोत्सव (Camel Mahotsav) में पधारने की अपील के वीडियो प्रसारित किये जा रहे है। सोशल मीडिया, पर्यटन विभाग की वेबसाईट सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म माध्यम से प्रसारित इन विडियोज एवं अन्य माध्यमों से पर्यटन विभाग द्वारा ऊंट महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से इस आयोजन के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किये गये हेै। ताकि महोत्सव में शिरकत करने वाले  पर्यटक यहां से सुखद एवं  अविस्मरणीय यादों के साथ लौटे।

यह रहेगा कार्यक्रम

12 जनवरी को-

महोत्सव (Camel Mahotsav) का आगाज सुबह 9.00 बजे रामपुरिया हवेली से बीकाजी की टेकरी तक हेरिटेज वॉक से होगा। इसके बाद बीकाजी की टेकरी पर रंगोली, मेहंदी एवं ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2.00 बजे से लक्ष्मी निवास पैलेस से तीर्थम सर्किल तक निकलने वाली बीकानेर कार्निवल प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं रात्रि 7.00 बजे धरणीधर स्टेडियम में सिटी वाइब्स कार्यक्रम में कला और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। साथ ही फ्यूजन शो में कंटेंपरेरी आर्ट, संगीत और स्थानीय व्यंजन भी प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इस दौरान राजस्थानी लाफ्टर शो में मुरारी लाल पारीक सभी श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। वहीं दम्मानी चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, कला प्रदर्शनी सहित स्थानीयों पर्यटकों के लिए पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

13 जनवरी को-

राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी) में सुबह 10 बजे से ऊंट डांस, ऊंट फर कटिंग, ऊंट श्रृंगार, ऊंट दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगितों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीई) में हॉर्स शो सहित विभिन्न  गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं शाम 4 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आइकन्स ऑफ बीकानेर प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों में से मिस्टर बीकानेर, मिस मरवण, मिसिज़ बीकाणा और ढोला-मरवण का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान कला प्रदर्शनी एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही रात्रि 7 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में फैशन वॉक और फोक नाइट ‘संस ऑफ सॉइल’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्व विख्यात लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

14 जनवरी को-

रायसर के रेगिस्तानी धोरों में सुबह 9 बजे से ग्रामीण खेलों के तहत रस्साकशी, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, महिला मटका रेस, टिब्बा रेस (भारतीय और विदेशी पर्यटकों के बीच) सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसी दौरान भारतीय परंपराओं से विदेशी पर्यटकों का विवाह और विदेशी पर्यटकों के लिए पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। रायसर के रेगिस्तानी धोरों में दोपहर 1ः30 बजे से साहसिक गतिविधियाँ और सैंड आर्ट एग्जिबिशन, हैंडीक्राफ्ट, फूड बाजार, ड्यून बशिंग (रेत में गाड़ी चलाना), हॉट एयर बैलून, कैमल और कैमल कार्ट सफारी (ऊंट और ऊंट गाड़ी सफ़ारी) सहित विभिन्न गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी, साथ ही घुड़दौड़ और घोड़ों का नृत्य भी इस बार अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव (Camel Mahotsav) की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं शाम 6 बजे से रायसर के रेगिस्तानी धोरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पुष्पांजलि के तहत सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन किया जाएगा। सेलिब्रिटी नाइट में भारतीय पॉप और लोक संगीत का मिश्रण देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में अग्नि नृत्य के साथ- साथ सेलिब्रिटी सुल्ताना (नूरा सिस्टर्स) और रेणुका पंवार अपनी कला की शानदार प्रस्तुतियां देेंगे।