BJP State Working Committee – The News World 24

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित: मिशन 2023 विजय संकल्प में मजबूती से जुटने का किया आह्वान, सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा निकालने का आह्वान व लोगो लॉन्च
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) की बैठक में उदघाटन सत्र से लेकर समापन सत्र तक विभिन्न संगठनात्मक व राज्य के विषयों पर उदबोधन हुए।

जयपुर। झुंझुनूँ (Jhunjhunu) में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) की बैठक का शुभारंभ सुबह 11ः15 बजे किया गया, जिसमें उदघाटन सत्र से लेकर समापन सत्र तक विभिन्न संगठनात्मक व राज्य के विषयों पर उदबोधन हुए।

प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) का शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद कनकमल कटारा, सीपी जोशी, नरेन्द्र खींचड़, प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, संभाग प्रभारी मदन दिलावर इत्यादि ने किया।

प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) में अध्यक्षीय उदबोधन डॉ. सतीश पूनियां, उदघाटन संबोधन अरूण सिंह, जनआक्रोश यात्रा पीपीटी व रूपरेखा प्रजेंटेशन चंद्रशेखर, शोक प्रस्ताव सीपी जोशी, राजनैतिक प्रस्ताव गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रखा, जिसका अनुमोदन अर्जुनराम मेघवाल, राजेन्द्र राठौड़, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, कैलाश चौधरी ने किया और सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से राजनैतिक प्रस्ताव का समर्थन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से ”बदलते भारत की तस्वीर“ विषय पर विजया राहटकर ने संबोधित किया, वैचारिक एवं कार्ययोजना को लेकर चंद्रशेखर ने संबोधित किया और समापन सत्र को गुलाबचंद कटारिया ने संबोधित किया।

सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों मेें होने वाली जनआक्रोश रैली का भाजपा प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) में लोगो लॉन्च किया गया।

भाजपा (BJP) राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस (Congress) की अशोक गहलोत सरकार के कुशासन में राजस्थान (Rajasthan) में जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन चरम पर है।

कांग्रेस सरकार के कुशासन से त्रस्त व्याप्त आक्रोश को जनता में मुखर बनाने के लिए भाजपा राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ जनआक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) के माध्यम से 200 रथों के जरिए जनसंपर्क कर जन आंदोलन का आगाज करने जा रही है।

अरूण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, कांग्रेस सरकार के तुष्टिकरण के खिलाफ, किसान कर्जमाफी के वादाखिलाफी के खिलाफ, महिला दुष्कर्म के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ इत्यादि मुददों को लेकर भाजपा पूरे राजस्थान में जन आक्रोश रैलियां निकालेगी।

राहुल गांधी तो मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक के हिसाब से यात्रा निकाल रहे हैं, जबकि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेंगी और 8 करोड़ जनता तक संदेश पहुंचाएंगी l

जनआक्रोश रथयात्रा पीपीटी व रूप रेखा प्रजेंटेशन देते हुए चंद्रशेखर ने बताया कि, जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ को लेकर 26 नवंबर को जयपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन होगा, 27 नवंबर को सभी जिलों में प्रेस वार्ताओं का आयोजन होगा, 25 से 30 नवंबर सोशल मीडिया द्वारा अभियान चलाया जाएगा, 29 नवंबर को जयपुर से प्रदेश स्तरीय रथयात्रा की लॉंचिंग झण्डा दिखाकर की जाएगी, जिला स्तर पर 30 नवंबर को और विधानसभा स्तर पर 1 दिसंबर से रथयात्रा की लॉंचिंग होगी।

ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम चौपालों का 1 से 10 दिसंबर तक आयोजन होगा, प्रदेश स्तरीय पत्रकार वार्ता 11 दिसंबर को होगी, विधानसभा स्तरीय जनआक्रोश रैलियां 13 से 20 दिसंबर तक होंगी, इसके बाद जिला स्तर पर विशाल प्रदर्शन और पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, मोर्चाें के प्रदेशाध्यक्ष, मोर्चो के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ और विभाग के प्रदेश संयोजक, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, महापौर और विस्तारक योजना संभाग प्रभारी शामिल हुए।

प्रदेश कार्यसमिति (BJP State Working Committee) मंच संचालन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दीया कुमारी और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने किया।