Women empowerment – The News World 24

मुख्यमंत्री की पहल पर पहली बार आयोजित होगा “घूमर फेस्टिवल- 2025” – आगामी 15 नवंबर को होगा घूमर फेस्टिवल का दिव्य एवं भव्य आयोजन – 15 सितम्बर से शुरू होगा प्रतिभागियों का ऑनलाइन पंजीकरण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजधानी जयपुर में आगामी 15 नवम्बर को पहली बार घूमर फेस्टिवल 2025 (Ghoomar Festival- 2025) का आयोजन किया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण (women empowerment) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) की पहल पर राजधानी जयपुर में आगामी 15 नवम्बर को पहली बार घूमर फेस्टिवल 2025 (Ghoomar Festival- 2025) का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री (Tourism, Art and Culture Minister) दिया कुमारी (Diya Kumari) के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर 11 सितंबर को जिला कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने की।

जिला कलक्टर (District Collector) डॉ. जितेंद्र  कुमार सोनी ने अधिकारियों को घूमर फेस्टिवल (Ghoomar Festival- 2025) की समयबद्ध और प्रभावी तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि यह आयोजन राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं का भव्य प्रतीक बन सके। पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ पुनीता सिंह ने बताया कि घूमर फेस्टिवल (Ghoomar Festival) न केवल लोकसंस्कृति का उत्सव बनेगा बल्कि महिला शक्ति को भी सशक्त संदेश देगा।

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि फेस्टिवल (Ghoomar Festival) के मुख्य कार्यक्रम स्थल के रूप में चित्रकूट स्टेडियम, पोलो ग्राउंड और भवानी निकेतन कॉलेज ग्राउंड पर विचार किया जाएगा। प्रतिभागियों का पंजीकरण पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर 15 सितम्बर से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थाओं से अधिकतम 20 प्रतिभागियों के समूह पंजीकरण की अनुमति दी जाएगी तथा पंजीकृत संस्थाओं को ₹500 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। पर्यटन विभाग द्वारा फेस्टिवल का आधिकारिक गीत तैयार कराया जाएगा और 9 से 13 नवम्बर तक विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन होगा।

उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आयोजन स्थल पर टेंट, लाइट, साउंड, सजावट और फोटो-वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग संभालेगा। विद्यालयों और महाविद्यालयों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम, पीएचईडी और जेवीएनएल द्वारा स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, चिकित्सा दल और आपातकालीन सेवाओं की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्थल पर फूड स्टॉल, स्मारिका शॉप्स, पेयजल और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आयोजन की तैयारियों और समन्वय की निरंतर समीक्षा के लिए एक विशेष ज्यूरी का गठन किया जाएगा। वहीं, जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आपसी सहयोग और सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि यह फेस्टिवल (Ghoomar Festival- 2025) राजस्थान की धरोहर और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुँचा सके।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कुमार मूंड एवं पुलिस विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम, जेवीएनएल के अधिकारियों तथा एंकर प्रीति सक्सेना, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, सहित विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भागीदारी की।

छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान महिला सशक्तिकरण पर ’आवाज का आगाज’ कार्यशाला सम्पन्न
एन. के. पब्लिक स्कूल, अंग्रेजी माध्यम में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण (Women empowerment) कार्यक्रम का आयोजन उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

जयपुर। एन. के. पब्लिक स्कूल, अंग्रेजी माध्यम में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण (Women empowerment) कार्यक्रम का आयोजन उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रतन सिंह (उप निरीक्षक), देवी लाल (हैंड कॉस्टेबल),  प्रियका (निर्भया दस्ता), सी. एल. जी सदस्य मुरलीपुरा थाना एवं एन. के. शिक्षण संकुल के प्रबंध निदेशक डॉ. एन. सी. लुनायच व संस्था के निदेशक  कुलदीप सिंह, विद्यालय की समन्वयक डॉ. नाहिद खान, प्रधानाध्यापिका निरूपमा अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलित कर एवं विद्यालय की प्राचार्या  चित्रा राजे बसेरा द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।  कार्यक्रम का संचालन रतन सिंह के द्वारा किया गया ।उन्होनें बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों को रोकने के लिए महिलाओं को स्वयं ही इतना सशक्त बनना पडे़गा जिससे विपरीत परिस्थितियों के होने पर भी वह अपनी आत्म रक्षा कर सके। उन्होंने महिला सशक्तिकरण  (Women empowerment) के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा पर भी अपने सुझाव रखे व साथ-साथ ही निर्भया एक्ट व महिला गरिमा जैसे गंभीर विषयों पर भी प्रकाश डाला ताकि बालिकाएं व महिलाएं अपने साथ हो रहे अत्याचारों का विरोध कर सके।

आत्मरक्षा के सभी गुर प्रशिक्षिका श्रीमती प्रिंयका (निर्भया दस्ता) जी द्वारा बड़ी ही निपुणता से सिखाये गए। संस्था के प्रंबंध निदेशक डॉ. एन. सी. लुनायच ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश की परिस्थितियाँ बदल रही हैं, मनुष्य में पाश्विक प्रवृत्तियाँ पनप रहीं है जिसका परिणाम हैं आये दिन महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, बलात्कार उत्पीड़न व शोषण, इससे बचाव के लिए बेटियों को स्वयं ही आगे आना पड़ेगा व अपने आप को शारीरिक व मानसिक रूप से इतना सक्षम बनाना पड़ेगा जिससे महिलाएं अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों से बच सके।

संस्था के निदेशक  कुलदीप सिंह ने अपने भावों को व्यक्त करते हुए कहा कि आदिकाल से ही महिलाएं शोषण व उत्पीड़न का शिकार रहीं है लेकिन आज माहौल बदल रहा है, शिक्षा का प्रसार व प्रचार बढ़ रहा है, हमें देश के युवाओं को सद्मार्ग पर चलने की प्ररेणा व स्त्रियों के प्रति उनके मन में स्त्रियों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना पड़ेगा, तभी हमारा देश सभ्य व संस्कारी बनेगा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सलाहकार वी. एन. त्रिवेदी ने पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।