Siege – The News World 24

भाजपा एक अगस्त को जयपुर में सचिवालय का करेगी घेराव, मंत्रियों के भतीजे और बेटे अपराधों में शामिल इसलिए जयपुर शहर में कानून व्यवस्था जर्जरः- अरूण चतुर्वेदी
भाजपा (BJP) द्वारा चलाए जा रहे ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान के तहत पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

जयपुर। भाजपा (BJP) द्वारा चलाए जा रहे ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ (Nahi Sahega Rajasthan) अभियान के तहत पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान में आयोजित सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा और एक अगस्त को जयपुर में होने वाले सचिवालय (Secretariat) घेराव (Siege) की तैयारियों पर मुख्य रूप से संबोधित किया।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि गहलोत सरकार (Gehlot government) के इन साढे चार सालों में केवल कुर्सी की लडाई चली है। प्रदेश का आमजन आज गहलोत सरकार के कुशासन से तंग है। साढे चार साल के इसी कुशासन के खिलाफ भाजपा (BJP) ने ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लॉन्च किया था। इस अभियान में कुशासन, बदहाल कानून व्यवस्था, पेपर लीक, युवाओं से वादाखिलाफी, किसानों से कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी, महिला उत्पीडन और असुरक्षा, दलित और आदिवासी उत्पीडन, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार इन नौ मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में मुहिम चलाई जा रही है। आगामी एक अगस्त को जयपुर में विशाल सचिवालय घेराव होगा जिसमें प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग जयपुर पहुंचेगे।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि एनसीआरबी के अनुसार आज प्रदेश अपराध में शीर्ष पर है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रत्येक मामले में एफआईआर दर्ज करना सरकार की प्राथमिकता है। जबकि हिंडौन के नादौती में एक दलित युवती से दुष्कर्म कर हत्या की घटना पर भाजपा (BJP) के राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा धरने पर बैठे तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया। जयपुर में पुलिस कमिशनरेट (Police Commissionerate) से महज तीन किलोमीटर दूर बदमाश घर में घुसकर परिवार से मारपीट करते हैं। गहलोत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का चिरंजीवी योजना में पुनः पंजीकरण किया। । जबकि एक करोड से अधिक लोग जो एनएफएसए में रजिस्टर्ड थे उन्हे आयुष्मान योजना का पहले से ही लाभ मिल रहा था। जो एनएफएसए में नहीं थे उनसे 850 रूपए लेकर चिरंजीवी योजना में जोडने से कैसे लाभ मिलता। किसानों से कर्जमाफी का झूंठा वादा किया, जिसके चलते 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। प्रदेश में किसानों ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि पडौसी राज्य हरियाणा में बाजरे का समर्थन मूल्य 2200 रूपए है, जबकि राजस्थान में वही बाजरा 1300-1400 रूपए में खरीदा जा रहा है। लंपी वायरस के दौरान प्रदेश के सभी पीडित पशुपालकों को मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन महज 41 हजार लोगों को मुआवजा देकर इतीश्री कर ली। रीट पेपर लीक प्रकरण से पूर्व में राजीव गांधी स्टडी सर्किल के अध्यक्ष से पेपर छपवाने का घोटाला हो चुका है। उसके बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली ने कहा कि यदि मुझे छेडा गया तो बडे लोगों के चेहरे बेनकाब कर दूंगा। इसके बाद सरकार डर गई और ईडी की जांच में जारोली पर कोई आंच नहीं आ पाई। विधायक भरत सिंह ने गहलोत सरकार को खान घोटाले पर लेटर हैड को उल्टा करके पत्र लिखा। सरकार के मंत्री रहे राजेन्द्र सिंह गुढा विधानसभा में खडे होकर खुद की सरकार के भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार के खिलाफ बोलते हैं। गुढा ने लाल डायरी में सरकार के काले चिट्ठे होने और भ्रष्टाचार के कारनामें छिपे होने का दावा किया है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक गहलोत के कुशासन के खिलाफ नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के साथ जुड रहा है। 16 जुलाई को इस अभियान की शुरूआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेेपी नड्डा ने जयपुर की धरती से की थी। भाजपा (BJP) का संगठनात्मक ढांचा बेहद मजबूत है। जिसमें 44 जिलों में 1113 मंडलो में 7776 शक्ति केन्द्र बनाए हुए हैं। इसके अलावा 51 हजार 171 बूथों की सरंचना है जिसके 9 लाख 50 हजार पेज मय फोटो तैयार हो चुके हैं। पांच लाख पेज प्रमुख का डेटा सरल ऐप पर डाउनलोड हो चुका हैं। नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत घर घर जाकर कार्यकर्ता गहलोत सरकार का फेल कार्ड बांटेगे। इसके अलावा महिलाएं थाली नाद के माध्यम से गांव ढाणियों में पहुंकर जनसंपर्क कर रही हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान जयपुर शहर भाजपा (BJP) जिलाध्यक्ष राघव शर्मा और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ मौजूद रहे।