Rajasthan Budget 2023 – The News World 24

Rajasthan Budget 2023: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रति परिवार राशि 10 लाख से बढ़कर हुई 25 लाख रुपए, बुजुर्गों की पेंशन हुई 1000 रुपए
विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट (Rajasthan Budget 2023) पेश करते हुए। Photo: social media

Rajasthan Budget 2023  : राजस्थान बजट के दौरान विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके बाद सदन की कार्रवाई दो बार स्थगित होने के बाद एक बार फिर शुरू की गई। यह हंगामा मुख्यमंत्री (Chief Minister) के गलती से पुराना बजट पढ़ने के कारण हुआ। इस बार के बजट में सीएम अशोक गहलोत कई बड़ी घोषणाएं की।

बजट की मुख्य बाते:

इन 76 लाख परिवारों को आगामी वर्ष में 500 रुपए में एलपीजी देने की घोषणा।
100 यूनिट बिजली फ्री।
500 करोड़ रुपए की लागत से युवा विकास कोष।
स्टार्टअप और आधुनिक तकनीक आधारित उद्योग के लिए 250 करोड़ की सहायता राशि, 25 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए तक सहायता।
विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना उपकरण, सिलाई मशीन के लिए 5-5 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा, 1 लाख युवा लाभांवित होंगे।
हर ब्लॉक मुख्यालय पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा।
सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना में 15 हजार युवाओं को बढ़ाकर आगामी साल में 30 हजार स्टूडेंट्स को लाभाविंत किया जाएगा।
आगामी साल में 100 रोजगार मेले प्रस्तावित हैं।
एक बार निर्धारित फीस देने के बाद सभी भर्ती परीक्षाओं को निशुल्क करने की घोषणा।
आगामी वर्ष में रिक्त पदों पर प्राथमिकता से भर्ती करेंगे।
300 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली देना हमारा लक्ष्य है।

कन्या महाविद्यालय खोले जाएंगे।
जयपुर में राजीव गांधी एविएशन एकेडमी बनाने की घोषणा।
हाई एंड रिसर्च के लिए जयपुर में एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी 300 करोड़ रुपए की लागत से बनाने की घोषणा।
जयपुर-जोधपुर और उदयपुर सांइस पार्क का 30 करोड़ रुपए से होगा विकास।
कक्षा 8 तक के स्टूडेंट्स को निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म 560 करोड़ रुपए लागत से दी जाएगी।
छात्राओं के साथ ही छात्रों को भी आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में 1 से 12वीं क्लास तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा।
ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम स्कूली बच्चों के लिए लागू की जाएगी। 50 किलोमीटर से बढ़ाकर 75 किलोमीटर यात्रा हो सकेगी रोजाना।
बालिकाओं को स्कूटियों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार दी जाएगी। इलेक्ट्रिक स्कूटी दिया जाना प्रस्तावित।
कोटा, उदयपुर, जोधपुर में नए ऑडिटोरियम की घोषणा।
दुर्घटना में मृत्यु पर दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा।
सभी ईडब्ल्यूएस को भी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रति परिवार राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की घोषणा।

1000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा, 200 स्टूडेंट्स जिन जगहों पर इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने की मांग रखेंगे, उन स्कूलों में भी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
जयपुर में राज्य स्तरीय फैसिलिटेशन एंड मीडिएशन सेंटर की स्थापना 20 करोड़ रुपए लागत से होगी।
प्रतापगढ़, जालोर, राजसमंद में राज्य के खर्चे से मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा, 1000 करोड़ रुपए का खर्च होगा।
जयपुर, जोधपुर, कोटा में साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर, 20 करोड़ रुपए लागत से बनेंगे।
जिला स्तर पर रोड सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन होगा।
हर जिले में सलीम दुर्रानी स्पोर्ट्स स्कूल खोले जाएंगे।
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी वितरण योजना के तहत 5000 स्कूटी आगामी साल में बांटी जाएगी।
बुजुर्गों की पेंशन 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए करने की सीएम ने की घोषणा। पेंशन राशि में हर साल 15 प्रतिशत की अपने आप बढ़ोतरी होगी ।
वाल्मीकि कोष की राशि 100 करोड़ रुपए करना प्रस्तावित।
इंदिरा रसोईयों की संख्या 2000 करने की घोषणा।
ओला, उबर, स्विजी, जोमैटो और अमेजन जैसी कंपनियों ने कर्मचारियों को जोड़ रखा है। तीन से 4 लाख वर्कर्स हैं। ऐसे वर्कर्स को बचाने के लिए गीग वर्कर्स एक्ट, गीग वर्कर्स के फंड लिए 200 करोड़ रुपये राशि की घोषणा।
जयपुर में नया एयरकार्गो सेंटर बनाया जाएगा।
कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चे-बच्चियों को बालिग होने पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा।
सामूहिक विवाह में अलग-अलग समाज के 25 जोड़े का विवाह होगा तो 25 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को भी 180 करोड़ रुपए से 2 जोड़ी यूनिफॉर्म।
8000 आंगनवाड़ी और 2000 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की घोषणा। 300 करोड़ खर्च करना प्रस्तावित।
राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन बनाते हुए 500 नई सर्विस बसें ली जाएंगी।

2500 नए रोड्स के परमिट प्राइवेट बसों को भी दिए जाएंगे।
रोडवेज में 1000 नई बसें शामिल करने की घोषणा।
500 से ज्यादा आबादी वाले सभी गांवों को सड़कों से जोड़ा जाएगा।
30 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी बस किराए में महिलाओं को छूट की घोषणा।
उदयपुर में पेयजल के लिए 3 बांध का ऐलान।
5 करोड़ पौधे लगाने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
625 गांवों को डामर की सड़कों से जोड़ा जाएगा।
राजस्थान सिटी बस कॉर्पोरेशन बनाया जाएगा।
बीकानेर के डूंगरगढ़ में बस स्टैंड, श्रीगंगानगर के सादुलशहर में बस डिपो की घोषणा।
1000 करोड़ की लागत से बाड़मेर में पावर प्लांट स्थापित होगा।
100 करोड़ रुपए राशि से लोक कल्याण कोष प्रस्तावित, लोक कलाकारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार 100 दिन काम।
23 लाख लघु सीमांत किसानों को फसलों के बीज मुफ्त दिए जाएंगे।
50 हजार किसानों को जैविक खेती के लिए 5000 रुपए की एकमुश्त सब्सिडी दी जाएगी।
फार्म पॉन्ड के निर्माण पर 50 हजार किसानों को लाभांवित किया जाएगा।
धार्मिक स्थलों की यात्रा में छूट दी जाएगी।
जयपुर में मीडिया सेंटर एंड हब बनाया जाएगा।
पत्रकारों को आगामी वर्ष में लैपटॉप और लैबलेट का प्रस्ताव।
राजस्थान पार्टटाइम हायरिंग सर्विस रूल्स बनाने की घोषणा, रिटायरमेंट पर भी 2-4 लाख रुपए मिलेंगे।
ठेके पर संविदाकर्मी लेने की प्रथा समाप्त।
किसानों को 3 हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
किसानों को आवास के लिए 5 फीसदी ब्याज रेट पर लोन दिया जाएगा।
एक हज़ार युवाओ को इज़राइल बेहतर तकनीक सिखने के लिए भेजा जाएगा।
जयपुर में कृषि विश्वविद्यालय के साथ ही नई वेटेरनरी यूनिवर्सिटी स्थापित करना प्रस्तावित।
जयपुर सहित कई जिलों में फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे।
कृषि में 1000 ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए 4000-4000 रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
एक लाख किसानों को कृषि यंत्र 250 करोड़ रुपए लागत से।

जयपुर और जोधपुर में ऑर्गेनिक फॉर्म खोले जाएंगे।
बजट में कोई नया कर नहीं लगाया।
1000 से ज्यादा नए पटवार भवन बनाए जाएंगे।
किसान अब मोबाइल एप से खुदकी गिरदावरी ऑनलाइन करवा सकेंगे।
नए स्टोरेज और नई कृषि मंडियां बनाने की घोषणा।
दुधारू पशु की मौत पर 40 हजार रुपए देने की घोषणा।
पटवारी, ग्राम सेवक, गिरदावर सहित कार्मिकों को टेबलेट देने की घोषणा।
स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह से माफ करने की घोषणा।
मेले में रोडवेज बस में जाने वाले श्रद्धालुओं को 50 फीसदी की छूट किराए में मिलेगी।
डीएलसी टैक्स घटाकर 5 फीसदी करने की घोषणा।
महिला संचालित ऑटो रिक्शा, टैक्सी के परमिट निशुल्क करने की घोषणा।