Modi Sarkaar – The News World 24

भाजपा जन आक्रोश यात्रा: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रथों को रवाना कर भाजपा जन आक्रोश यात्रा का किया शंखनाद, राजस्थान में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनानी होगी- नडडा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने भाजपा जन आक्रोश रथ यात्रा (BJP Jan Aakrosh Yatra) का जयपुर से 51 रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

जयपुर। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने भाजपा जन आक्रोश रथ यात्रा (BJP Jan Aakrosh Yatra) का जयपुर (Jaipur) से 51 रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया। नडडा ने भाजपा राजस्थान (Rajasthan) के ‘जन-आक्रोश’ गीत भी लॉन्च किया। इससे पूर्व नडडा ने जयपुर में भगवान श्रीराम मंदिर (Shri Ram Mandir) में पूजा अर्चना की और गुरूद्वारा में मत्था टेका।

भाजपा इन यात्राओं (BJP Jan Aakrosh Yatra) के माध्यम से 14 दिनों में राज्य के लगभग 2 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी और प्रदेश के सभी 8 करोड़ लोगों तक इसका संदेश जाएगा। इस यात्रा के दौरान पूरे प्रदेश में लगभग 75,000 से अधिक किमी का सफ़र तय किया जाएगा। इस दौरान लगभग 20 हजार चौपाल और 20 हजार नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की जायेंगी।

नडडा ने संबोधन में कहा कि, भाजपा सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा (BJP Jan Aakrosh Yatra) के तहत 2 करोड़ लोगों से संपर्क किया जाएगा और प्रदेश के सभी 8 करोड़ लोगों तक संदेश जाएगा। इस जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से जन विरोधी कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, झूठे वादे, जंगलराज और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं करके चिरंजीवी नाम से योजना लागू कर रखी है, जो भगवान भरोसे चल रही है, इस योजना का बड़ा हिस्सा केन्द्र सरकार से आता है लेकिन गांधी खानदान के प्रति वफादारी दिखाने के कारण अशोक गहलोत ने ना केवल आयुष्मान भारत योजना को ही लागू नहीं किया, बल्कि अन्नपूर्णा योजना का नाम भी इंदिरा रसोई कर दिया।

भाजपा की डबल इंजन की सरकार इसलिए कहता हूं कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सरकार है और 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर डबल इंजन सरकार से राजस्थान का बुनियादी विकास होगा, जो राजस्थान को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री भैंरोंसिंह शेखावत द्वारा युवाओं के संबल के लिए चलाई गई अंत्योदय योजना को भी कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया, इस योजना से युवाओं को 50 हजार रूपए का बिना गारंटी के ऋण की सुविधा मिलती थी।

केन्द्र की भाजपा सरकार का इंजन हमेशा राजस्थान के विकास के लिए मजबूती से खड़ा है लेकिन अशोक गहलोत केन्द्र की आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन सहित तमाम योजनाओं में रोड़ा अटकाकर राजस्थान को विकास में पीछे धकेलने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 219 करोड़ वैक्सीन की मुफ्त डबल डोज लगाकर पूरे देश की जनता के स्वास्थ्य को सुरक्षित किया, वहीं कांग्रेस देशभर में वैक्सीन के खिलाफ जनता में भ्रम फैलाती रही और यहीं कांग्रेस के नेता चुपचाप वैक्सीन लगवा लिए लेकिन एक ट्वीट तक भी नहीं किया, सिर्फ जनता को भ्रमित करते रहे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार हमारी वसुंधरा राजे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदल कर उन्हें अलग अलग नामों से चला रही है। इससे कांग्रेस की असलियत उजागर होती है। गहलोत सरकार ने हमारी सरकार द्वारा शुरू की हुई अन्नपूर्णा रसोई का नाम बदल कर इंदिरा रसोई कर दिया। ये जनता की सेवा नहीं है। इन्हें तो भारतीय संस्कृति से निकला हुआ नाम तक पसंद नहीं, बस एक ही परिवार के नाम पसंद हैं। राजस्थान के विकास में रोड़े अटकाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। इन्हें अपनी कुर्सी की चिंता अधिक रहती है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने सरकार में आने से पहले किसानों से कर्ज माफी का बड़ा वादा किया था। किसानों का लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपये का कर्जा चुकाना था। राहुल गाँधी कहते थे – एक, दो, तीन, चार और 10 गिनते-गिनते किसानों का कर्जा माफ़ हो जाएगा। राहुल गाँधी से पूछना कि आप अपना वादा भूल गए हो कि याद है?

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्व में राजस्थान भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, दलित उत्पीडन, साइबर क्राइम, महंगे पेट्रोल-डीजल और महंगी बिजली में नंबर एक बन गया है। किसानों को और आम उपभोक्ताओं को आज राजस्थान की कांग्रेस सरकार में सबसे अधिक महंगी बिजली मिल रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राजस्थान को 9 नेशनल हाइवे दिए हैं। राजस्थान में लगभग 1,357 करोड़ रुपये की राशि से 243 किमी नेशनल हाइवे का निर्माण हो रहा है। सेतु बंधन योजना पर लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं।
केंद्र सरकार लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान में 25 नए बाईपास बना रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) से सबसे अधिक लाभ राजस्थान को मिलने वाला है।

नड्डा ने कहा कि आज भारत इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन चुका है। लेदर एक्सपोर्ट में लगभग 29 प्रतिशत, केमिकल एक्सपोर्ट में लगभग 15 प्रतिशत और कॉफ़ी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ओवरऑल एक्सपोर्ट में लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मोदी सरकार (Modi Sarkaar) में कृषि बजट में लगभग छः गुना और स्वास्थ्य बजट में लगभग 8 गुना वृद्धि हुई है। हर भाजपा कार्यकर्ता राजस्थान की आक्रोशित जनता की आवाज बने और प्रदेश में जनता की सेवा हेतु अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें।

डॉ. सतीश पूनियां ने संबोधन में कहा कि रीट (REET) की चीट को लेकर पार्टी ने और युवा मोर्चा ने, किसान कर्जमाफी को लेकर 10 लाख किसानों का हस्ताक्षर अभियान किसान मोर्चा ने, महिला सुरक्षा को लेकर महिला मोर्चा ने और इसी तरह विभिन्न जनहित के मुददों को ओबीसी,एससी,एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुखरता से उठाया।

कांग्रेस (Congress) के खिलाफ पूरे प्रदेश में जबरदस्त आक्रोश है, किसान कर्जमाफी, रीट सहित विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक, महिला सुरक्षा, बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, हिंदू त्यौहारों के जुलूसों और हिंदुओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचार इत्यादि मुददों को लेकर राजस्थान की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बढ़ा जन आक्रोश है। जन आक्रोश के माध्यम से कांग्रेस सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी और झूठे वादों से जनता को अवगत कराएंगे।

अरूण सिंह संबोधन में कहा कि, कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ पूरे प्रदेश में हाहाकार है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं और इसके बाद भी इनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता बयानबाजी कर अनुशासन का माखौल उड़ाते हैं, यह कांग्रेस पार्टी की हकीकत है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केन्दीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने अपने-अपने संबोधनों में कहा कि जन आक्रोश यात्रा (BJP Jan Aakrosh Yatra) के माध्यम से भाजपा पूरे राजस्थान में किसानों, युवाओं और माता-बहनों की आवाज को मुखर करेगी और 2023 में जन विरोधी कांग्रेस सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेकेंगे।

दशहरा मैदान में जगत प्रकाश नड्डा के साथ कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सांसद किरोडी लाल मीणा, राजेन्द्र गहलोत, रामचरण बोहरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़, प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी, सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, विधायक नरपत सिंह राजवी, कालीचरण सराफ, निर्मल कुमावत, अशोक लाहोटी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, जिला प्रमुख रमा देवी, मेयर सौम्या गुर्जर, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, राघव शर्मा, सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत-अभिनंदन किया।