Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurt – The News World 24

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ व्रत तिथि और मुहूर्त, जानें आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय ?
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ व्रत तिथि और मुहूर्त, जानें आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय ?

Karwa Chauth 2024 : हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत आता है। कल देशभर में करवा चौथ (Karwa Chauth) का पर्व (Festival) मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) ने द्रौपदी को और शिव ने पार्वती को इस व्रत के बारे में बताया था। इस दिन मूलतः भगवान गणेश (Lord Ganesha), मां गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रमा को सामान्यत: आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्रमा की विधिवत पूजा कर सुहागनें वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

करवा चौथ व्रत तिथि और मुहूर्त  (Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurt):

पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 06.46 बजे से शुरू होगी और 21 अक्टूबर को सुबह 04.16 बजे तक रहेगी। ऐसे में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर दिन रविवार को रखा जाएगा। करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को सोलह श्रृंगार करते हुए एक खास जगह पर एकत्रित होकर करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं। करवा चौथ व्रत के दिन पूजा के दौरान चंद्रमा को अर्घ्य देते समय सबसे पहले कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। ये मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:, ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:, ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम. नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम’ हैं।

पूजा की थाली को सजाने के तरीके:

वैसे तो बाजार में डेकोरेट थालियां मिल जाती हैं, लेकिन अगर आप घर पर ही पूजा की थाली को सजाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक बड़े आकार की थाली लें, जिसमें सारा सामान सेट किया जा सके। थाली पर आप पेंट कलर से फूल, सुंदर कलाकृति या ओम आदि लिखकर भी सजा सकते हैं। इसके अलावा हल्दी को चावल के आटे के घोल में मिलाकर उससे भी थाली पर स्वास्तिक या ओम बना सकते हैं। इसके बाद फूलों की पंखुड़ियों से थाली को सजाएं। अब करवा चौथ की पूजा के लिए जरूरी सामान को थाली में सेट करें। आप जल के लोटे और थाली में मौजूद सभी बर्तनों पर भी स्वास्तिक बना सकते हैं। साथ ही थाली के किनारे पर गोलाई से गोटा पट्टी को भी चिपका सकते हैं  ये भी देखने में आकर्षक लगता है।

पूजा की थाली सजाने के लिए सामग्री:
करवा (मिट्टी या धातु का पात्र)
दीया (तेल या घी का दीपक)
रोली या कुमकुम
पानी का लोटा (अर्घ्य के लिए)
चलनी (चांद देखने के लिए)
अक्षत, चंदन, धूप, फूल, मिठाई, सिंदूर, फल

करवा चौथ (Karwa Chauth) की कथा:

करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत की पौराणिक मान्यताएं भी है। जिससे अनुसार पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत की परंपरा सतयुग से चली आ रही है। इसकी शुरुआत सावित्री के पतिव्रता धर्म से हुई। जब यम आए तो सावित्री ने अपने पति को ले जाने से रोक दिया और अपनी दृढ़ प्रतिज्ञा से पति को फिर से पा लिया। तब से पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत किये जाने लगा। वहीं एक दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार महाभारत में वनवास काल में अर्जुन तपस्या करने नीलगिरि के पर्वत पर चले गए थे तब द्रोपदी ने अर्जुन की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण से मदद मांगी। उन्होंने द्रौपदी को वैसा ही उपवास रखने को कहा जैसा माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। द्रौपदी ने ऐसा ही किया और कुछ ही समय के बाद अर्जुन वापस सुरक्षित लौट आए।

करवा चौथ (Karwa Chauth) पर चाँद दिखने का समय:

दिल्ली में रात 7:53 बजे, नोएडा में रात 7:52 बजे, मुंबई में रात 8: 36 बजे, कोलकाता में रात 7: 22 बजे, चंडीगढ़ में रात 7: 48 बजे, पंजाब में रात 7:48 बजे, मेरठ में रात 7:51 बजे, जम्मू में रात 7:52 बजे, लुधियाना में रात 7:52 बजे, अमृतसर व गुरुग्राम में रात 7:55 बजे, देहरादून में रात 7:24 बजे, शिमला में रात 7:47 बजे, पटना में रात 7:29 बजे, लखनऊ में रात 7:42 बजे, कानपुर में रात 7:47 बजे, प्रयागराज में रात 7:42 बजे, इंदौर में रात 8:15 बजे, भोपाल में रात 8:07 बजे, अहमदाबाद में रात 8:27 बजे, चेन्नई में रात 8:18 बजे, बेंगलुरु में रात 8:30 बजे, जयपुर में रात 8:05 बजे, रायपुर में रात 7:43 बजे, आगरा में रात 7:53 बजे, रांची में रात 7:33 बजे, बनारस में रात 07:38 बजे, ग्वालियर में रात 07:56 बजे होगा चंद्रोदय।

(Disclaimer: इस स्टोरी (लेख) में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं। यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। thenewsworld24.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)