District In-charge Minister – The News World 24

अणतपुरा चिमनपुरा में 42 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का हुआ लोकार्पण, मार्च 2025 तक चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के पदों पर लगभग 52000 कार्मिकों के नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी—जिला प्रभारी मंत्री
संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री  ने बुधवार को जयपुर जिले के ग्राम पंचायत अणतपुरा चिमनपुरा में 42 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Center) का विधिवत लोकार्पण किया।

जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री (Parliamentary Affairs, Law and Justice Minister) एवं जिला प्रभारी मंत्री (District In-charge Minister) जोगाराम पटेल ने बुधवार को जयपुर जिले के ग्राम पंचायत अणतपुरा चिमनपुरा में 42 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Center) का विधिवत लोकार्पण (Inaugurated) किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अणतपुरा चिमनपुरा में वर्ष 2020 के पश्चात  राजकीय सेवा में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया। पटेल ने कि कहा प्रदेश सरकार ‘लक्ष्य-अंत्योदय, पथ-अंत्योदय, प्रण-अंत्योदय’ के ध्येय के साथ विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार रूप देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

सर्वस्पर्शी एवं सतत विकास के लिए ऐतिहासिक बजट प्रदेशवासियों को समर्पित:

जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने  मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व में राजस्थान के सर्वस्पर्शी एवं सतत विकास के लिए ऐतिहासिक बजट प्रदेशवासियों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है और भूमि आवंटन संबंधी कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है।

प्रदेश सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिए किया रोडमैप तैयार:

पटेल ने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए प्रदेश सरकार ने रोडमैप तैयार कर इस वर्ष एक लाख एवं आगामी 5 वर्षों में चार लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने ​कहा कि युवा हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश के पेपर लीक गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपादित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।

ईआरसीपी से पूर्वी राजस्थान में पेयजल समस्या का होगा स्थायी समाधान:

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वर्षों से लंबित ‘ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट’ (ईआरसीपी) और यमुना जल समझौते के कार्य पूर्ण कर दिया है। इसका लाभ पूर्वी राजस्थान की जनता को पेयजल एवं सिंचाई के रूप में मिलेगा।

वर्ष 2027 तक राजस्थान बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा:

पटेल ने कहा कि वर्ष 2027 तक सौर एवं पवन ऊर्जा के माध्यम से राजस्थान बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर प्रदेश बन जाएगा। वर्ष 2027 तक प्रदेश सरकार किसानों को दिन में बिजली, 24 घंटे घरेलू बिजली एवं उद्योगों को आवश्यकतानुसार बिजली उपलब्ध करवाएगी।

मजबूत हो रहा स्वास्थ्य ढांचा:

पटेल ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य केंद्र, सैटेलाइट एवं जिला अस्पताल बनाए गए है। साथ ही मार्च 2025 तक चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के पदों पर लगभग 52000 कार्मिकों के नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

कृषक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार:

पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली 6000 रुपए को राज्य सरकार ने बढ़ाकर 8000 रुपए किया है। साथ ही गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर किसानों की फसल बेहतर मूल्य दिलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पंचायत समिति गोविंदगढ़  प्रधान रामस्वरूप यादव, सरपंच बद्री प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य जीतू देवी बुनकर सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में ली अधिकारियों की बैठक, प्रभारी मंत्री ने की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर जाहिर किया संतोष
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री (District in-charge minister) ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर संतोष जाहिर किया।

जयपुर। बजट घोषणाओं (budget announcements) को जल्द से जल्द धरातल पर उतारना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, सभी विभागों द्वारा बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जा की जा रही है। साथ ही परिवर्तित बजट घोषणाओं हेतु भूमि चिन्हीकरण और आवंटन के कार्य को गति दी जा रही है। यह कहना है जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिले के प्रभारी मंत्री (District In-charge Minister) जोगाराम पटेल का।

पटेल ने यह बात गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विभागों द्वारा प्रस्तुत कार्य प्रगति विवरण पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि जिला कलक्टर द्वारा बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि आवंटन कर दिया गया है। वहीं जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा भी अधिकांश बजट घोषणाओं के लिए भू-आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें।

बैठक में प्रभारी मंत्री (District In-charge Minister) जोगाराम पटेल ने जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को और भी सरल एवं सुगम बनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने राजधानी के ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत बनाने एवं मौसमी बीमारियों की समय रहते रोकथाम के लिए अस्पतालों में बेड एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित अन्य जरूरी इंतजाम दुरुस्त रखने की भी बात कही।

प्रभारी मंत्री (District In-charge Minister) ने बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विभागों को आवंटित लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों ने अपने लक्ष्यों से अधिक पौधारोपण कर मिसाल कायम की है। हरियालो राजस्थान अभियान (Hariyalo Rajasthan Abhiyan) के जिले को पौधारोपण का आवंटित लक्ष्य जल्द हासिल किया जाएगा साथ ही मनरेगा के तहत पौधों की देखभाल एवं जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जोगाराम पटेल (District In-charge Minister) ने बजट घोषणाओं पर विभागीय अधिकारियों से बिन्दुवार कार्ययोजना एवं कार्यप्रगति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बजट घोषणाओं की समयबद्ध, त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया।

बैठक में दूदू जिला प्रभारी सचिव आरती डोगरा, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ, जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त रुकमणी रियार, जयपुर हैरिटेज नगर निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रीति चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शांतनु कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दूदू) गोपाल परिहार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) नीलिमा तक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) अल्का विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) राजकुमार कस्वां सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।