BJP Kisan Morcha – The News World 24

पदभार ग्रहण कार्यक्रम: भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री ग्राम सडक योेजना की सौगात भाजपा की देनः- सीपी जोशी
भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एंव अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी और ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण किया।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एंव अजमेर (Ajmer) सांसद भागीरथ चौधरी और ओबीसी मोर्चा (OBC Morcha) के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण (Took Charge) किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी और चंपालाल गैदर ट्रैक्टर चलाकर और अपने सैंकडो कार्यकर्ताओं के साथ लोकगीतों और ढोल नगाडों के साथ साथ भाजपा (BJP) कार्यालय पहुंचे।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) शौर्य और वीरता की गाथा कहता है। किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश के किसानों को जो सौगात दी है, एैसी सौगात कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारें साठ साल में नहीं दे पाई। फसलों की एमएसपी को डेढ गुना बढाने का काम हो या नीम कोटेड यूरिया देने का काम सभी किसानों के लिए लाभकारी हैं।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ओबीसी आयोग के नाम पर पूर्व की सरकारों ने काका कालेलकर आयोग के नाम पर ओबीसी जातियों को गुमराह किया। वहीं मोदी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर ऐतिहासिक काम किया। इस दौरान सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी की गुरूवार को सीकर में होने वाली आमसभा के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया।

किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे किसान मोर्चा की जो जिम्मेदारी दी है, उसको निभाने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल में किसानों की आमदनी बढी है। किसान फसल ऋण योजना के माध्यम से खाद्य बीज जैसी आवश्यक चीजें मिलने लगी हैं। वहीं किसानों को आर्थिक सक्षम बनाने की दिशा में किसान सम्मान निधि भी ऐतिहासिक पहल है। प्राकृतिक आपदा से फसल खराबे की स्थिति में 50 प्रतिशत के बजाय 33 प्रतिशत फसल खराबे पर ही मुआवजा मिलना किसानों के लिए वरदान साबित हुआ है। पूर्व में भाजपा (BJP) ने किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) और प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) जैसी सौगात भी दी हैं।

ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा की संवैधानिकता को लेकर कांग्रेस सरकार ने कमेटियों और आयोग के नाम पर गुमराह किया। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ही किया है। ओबीसी जातियों के लिए आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने के बाद विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में लाभ मिलेंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, विधायक निर्मल कुमावत, बिहारीलाल बिश्नोई मौजुद रहें।